फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

सांबा में अब तक दो हजार मरीज पहुंचे

विज्ञापन
corona virous
विजयपुर में बच्चों में वितरित किया खानपान का सामान।
सांबा/ बाड़ी ब्राह्मणा। जिले में अब तक 2000 से भी अधिक मरीज पहुंच चुके हैं। राधा स्वामी आश्रम ठंडी खुई में आंकड़ा 1500 से पार हो चुका है। वहीं घगवाल में 550 मरीजों को रखा गया है। आरके शिवम जतवाल में 150, आरके सत्यम घगवाल में 100, नोनाथ आश्रम घगवाल में 100, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा में 50, एमएम रिसॉर्ट राजपुरा में 150 मरीजों का क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में लोग व्यायाम का सहारा ले रहे हैं। कुछ युवक संगीत का सहारा ले रहे हैं। सारा परिवार एक स्थान पर बैठ कर संगीत का आनंद लेते देखे गए। कस्बे के वार्ड-एक निवासी युवक अंशुमन ने बताया कि वह परिवार के साथ संगीत का आनंद ले रहे हैं। पार्षद सीमा अंबा ने कहा कि वे परिवार के साथ लोगों की परेशानी सुन रही हैं। पार्षद इंदु जमवाल ने कहा कि उन्होंने ने वार्ड में दवाई का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन

सरोर टोल प्लाजा पर सोमवार को राकेश चौधरी की देखरेख में लोगों को फल, मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। इस मौके पर टोल प्लाजा के कर्मचारी भी मौजूद रहे। राकेश चौधरी ने कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक रहें और सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फोटो
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त
विजयपुर। कोरोना से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इसके चलते हर आने जाने वालों से पूछताछ की जा रही है। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उससे उठक- बैठक कराई जा रही है। लॉकडाउन से गरीबाें तक जरूरी सामान की कमी न हो, इसके लिए नगर पालिका, संगठनों, राजनीति, समाजसेवक अपनी टीम के साथ गरीबों के घरों तक खाद्य सामग्री की आपूर्ति कर रहे हैं। नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, भाजपा नेता जय राम शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन दीपक कुमार, पार्षद राजन शर्मा पुलिस के अधिकारियों के साथ लोगों के घरों व झुग्गी झोपड़ी में जाकर खाद्य सामान दिया। सुरजीत सिंह सलाथिया, जय राम शर्मा, दीपक कुमार, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने विजयपुर में राशन के साथ मास्क भी लोगों को दिए हैं। संवाद

------
फोटो
रामगढ़ में गरीबों की मदद को आगे आए पुलिस और गांव के युवा
रामगढ़। क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और युवाओं ने दूसरे राज्य के लोगों और गरीबों को खानपान की सामग्री दी। इस दौरान कहा गया कि आप जहां हैं वहीं रहें और लॉकडाउन को सफल बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed