फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

जरूरी सामान की आपूर्ति रही जारी

विज्ञापन
corona virous
राधा सवामी आश्रम ठंडी खुई में बनाया गया क्वारंटीन।
सांबा। प्रधानमंत्री की अपील पर जिले में भी लॉकडाउन का पालन किया गया। कस्बे के चौक चौराहों पर पुलिस व सुरक्षाबल के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। जिला प्रशासन की ओर से 30 इमारतों को चिह्नित किया गया। जहां संदिग्धों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

ठंडी खुई में राधास्वामी आश्रम में 150 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें 120 पुरुष, 20 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। जो दूसरे राज्यों से आए हैं। जिनमें 37 वाहन हैं जिन्हें आश्रम में रखा गया है। उनमें कुछ लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। वह लोग अपील कर रहे है कि उन्हें वापस जाने दिया जाए। उधर प्रशासन की ओर से बाडी ब्राह्मणा की तेली बस्ती से जिन आठ संदिग्ध को मंगलवार की रात जिला अस्पताल पहुंचाया गया उनकी जांच चल रही है। उधर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पवन कोहली की अध्यक्षता में पार्षदों के साथ एक बैठक हुई जिसमें लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

--------
लॉकडाउन में जरूरी सेवाएं रहीं जारी
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम के चलते देश भर में लॉकडाउन होने पर जरूरी सेवाएं जारी रही। लोगों को रसोई गैस घर-घर पहुंचाई जा रही थी। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी बुधवार को गैस एजेंसी के वाहन लोगों को रसोई गैस देते नजर आए। फल, सब्जी व किराना की दुकानों पर भी भीड़ बनी रही, रसोई गैस एजेंसी के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने वाहन को गांवों में भेज कर रसोई गैस की आपूर्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लॉकडाउन के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों के मंदिरों में सन्नाटा
रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में नवरात्र पर माता के भगत भजन कीर्तन चलता रहता था, लेकिन लॉकडाउन के चलते सीमावर्ती क्षेत्र में मंदिरों के बंद होने से सन्नाटा छाया हुआ है। माता के भक्त दर्शन सिंह, सन्नी कुमार, रितु देवी, सोनिया चौधरी ने कहा हमने अपने घर में माता जी क्यारी रखी है और घर पर ही पूजा पाठ करेंगे। गांव में कुछ दुकानदारों ने समय अनुसार दुकानें बंद नहीं की, जिससे एसएचओ चमन गोरख और कर्मचारियों के साथ निकले तो देखा की इक्का-दुक्का लोगों ने दुकान खोल रखी थी। पुलिस ने उन्हें बंद कराया। संवाद
-----
फोटो--फॉगिंग
खरीदारी कर लोग स्वयं घरों में चले गए
विजयपुर। 21 दिन के लॉकडाउन को देखते हुए बुधवार को इसका असर विजयपुर में देखने को मिला। बाजारों एवं अन्य मार्गों पर पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने बैरिकेड लगा दिए और कंटीली तारें लगा कर रास्ता अवरूद्ध कर दिया। दूसरी तरफ सुबह आठ बजे लोग जरूरी सामान की खरीदारी के लिए न और जल्दी-जल्दी खरीदारी करने के बाद घरों में चले गए। जो युवक टोलियां बना कर घूम रहे थे उन पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। कई क्षेत्रों में युवक क्रिकेट खेलते भी नजर आए मगर पुलिस ने उनको घरों में भेज दिया। दूसरी तरफ म्यूनिसिपल कमेटी ने नगर में फॉगिंग कराई। क्षेत्र के हर वर्ग ने प्रधानमंत्री के अनुरोध का स्वागत किया है। मोहन सिंह,सुभाष सिंह, पंकज सलाथिया, दीपक शर्मा, संसार चंद आदि ने कहा कि कोरोना देश में बहुत तेजी से फैल रही है। इसकी रोकथाम के लिए यह जरूरी है। संवाद
-------
फोटो
बाड़ी ब्राह्मणा में फॉगिंग निरंतर जारी
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से लगातार गली मोहल्लों और जरूरी स्थानों पर फॉगिंग की जा रही है। कमेटी के चेयरमैन पूर्ण चंद का कहना है कि जहां एक ओर कोरोना फैलता जा रहा है वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारी लगातार फॉगिंग करके और गली मोहल्लों और कस्बे में सफाई व्यवस्था बनाने में कोई चूक नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह घरों में ही रहें, और किसी भी किस्म की लापरवाही न बरतें। संवाद
फोटो
दूरी कायम रखने का बनाया खाका
अरनिया। कोरोना से बचने के लिए पीएचसी के डॉक्टर रोहित ने तीन लोगों की सहायता से आपसी दूरी कायम रखने का खाका तैयार किया है। उनके अनुसार शायद कुछ लोगों को एक मीटर की दूरी का इतना ज्ञान न हो और वह चलते-फिरते, उठते-बैठते इसे भूल जाते हैं, जिससे संक्रमित होने की आशंका रहती है। तीन मीटर के फासले पर तीन लोगों को खड़ा कर लोगों को दूरी का खाका बनाकर समझाने का प्रयास किया गया है ताकि लोग इसका पालन कर सकें। संवाद

फोटो
बेवजह घूमने वालों के खिलाफ पुलिस आई सख्ती से पेश
बिश्नाह। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी निर्देश कुछ लोग पालन नहीं कर रहे हैं और घरों में बैठने के बजाए बेवजह बाहर घूमते फिर रहे हैं। बुधवार को ऐस कुछ लोग घूमते नजर आए जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। कुछ युवाओं को मुर्गा बनाया। कुछ को डंडों भी मारे और कहा कि वे निर्देश का पालन करें और घरों में रहें। कुछ लोगों के स्लोगन के साथ फोटो खींचे गए। थाना प्रभारी दीपक सिंह पठानिया ने बताया कि लोगों को जरूरी चीजें खरीदने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उसके माध्यम से वे जरूरी सामान मंगा सकते हैं। पुलिस उनकी सेवा को तत्पर है। हम सभी को इस जानलेवा बीमारी का मिलकर मुकाबला करना है। दूसरी तरफ म्यूनिसिपल कमेटी ने फॉगिंग कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed