फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

सांबा में 24 घंटे में पांच नए पॉजिटिव आए सामने

विज्ञापन
corona virous
सांबा। जिले में बीते 24 घंटों को दौरान कोरोना के पांच नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिले के बाड़ी ब्राह्मणा के पुरमंडल में एक गर्भवती के कोरोना संक्रमित आने से पुरमंडल के उक्त मोहल्ले को हॉट स्पॉट जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कि जिले के पुरमंडल के राजपुर खुलर मोहल्ला भगतां की एक गर्भवती उपचार कराने के लिए जम्मू अस्पताल पहुंची। जांच में पाया गया कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। जिला प्रशासन ने उसके घर के आसपास के क्षेत्र को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया है। प्रशासन की ओर से दीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक टीम बनाई गई है। जो तीन दिन के भीतर ही कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की सूची बना कर प्रशासन को सौंपेगी।
विज्ञापन

जिले के रख कंगवाला की दो बहनें अमृतसर में उपचार कराने गई थीं। उनके सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। दोनों बहनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में कौन-कौन आया है उनकी शिनाख्त की जा रही है। प्रशासन की ओर से अभी तक कंगवाला के बारे कोई उचित कार्रवाई की सूचना नहीं है। दोनों बहनों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश से सांबा पहुंचा है। उसे क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक अन्य व्यक्ती रामगढ़ का है जो दूसरे राज्य से आया है। उसे क्वारंटीन केंद्र में रखा गया, जिसकी वीरवार को रिर्पोट पॉजिटिव आई है। सनद रहे कि सांबा जिला एक बार फिर से रेड जोन में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed