{"_id":"5ec5731b8ebc3e908a717fc0","slug":"corona-virous-jammu-news-jmu210364455","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के आदेश के बाद खुली दुकानें, बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के आदेश के बाद खुली दुकानें, बाजार में लौटी रौनक
विज्ञापन
आरएस पुरा / मीरा साहिब बुधवार को लॉकडाउन चार के बीच प्रशासन द्वारा दुकानें खोलने के दिए आदेश के बा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। लॉकडाउन-4 के बीच प्रशासन की तरफ से दुकानें खोलने के दिए आदेश के बाद बुधवार को दुकानदारों ने दुकानें खोलीं। इसके चलते कस्बे में कई दिन बाद रौनक देखने को मिली। इस दौरान कस्बे में काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए भी पहुंचे, हालांकि प्रशासन द्वारा दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वह सामाजिक दूरी का पालन करें।
प्रशासन की तरफ से बुधवार को सुबह 9.00 बजे दुकानें खुलने का समय तय किया गया। दस बजे दुकानें खुलीं, प्रशासन की ओर से कई चौराहों पर अधिक संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया ताकि अधिक वाहन बाजार में न पहुंचे और लोग भीड़ एकत्रित न करें। दो-तीन घंटे तक बाजार में काफी भीड़ देखी गई। दोपहर के बाद दुकानों पर इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए, जो खरीदारी करते हुए देखे गए। बाजार में जूते, चप्पल, कपड़े, कॉस्मेटिक आदि दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ रही है। जो लोग जरूरतमंद का सामान खरीदते हुए दिखे। बाजार में चार पहिया वाहनों को एक तरफा ही आने दिया गया। मीरां साहिब बाजार में भी सुबह काफी भीड़ लगी रही। बाद में दुकानों पर काफी कम संख्या में लोग नजर आए।
बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद सभी दुकानदारों ने दुकानें खोली हैं और सभी दुकानदारों से अपील की गई है कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए सभी निर्देशों का पालन करें। खासकर सामाजिक दूरी ध्यान रखें। बाजार खुलने पर कई मिस्त्री भी काम करते हुए नजर आए। एक लोहार एक किसान द्वारा लाया गया फावड़ा ठीक कराते हुए दिखा। लोहार बंसीलाल ने बताया कि काफी दिनों से वह अपना काम नहीं कर पा रहे थे। आज बाजार खुलने पर उसने भी काम शुरू किया। शाम 5.00 बजे के करीब दुकानदारों ने तय किए समय के मुताबिक अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन
----------
लॉकडाउन के दौरान पहली बार खुली कपडे़ की दुुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन में कपड़ा व हार्डवेयर की दुकानें पूरी तरह से बंद रही थीं। लॉकडाउन-4 में जारी नई एडवाइजरी में बुधवार को पहली बार उक्त दुकानों को खोला गया।
दुकानदारों के अनुसार दो माह के बाद दुकानों को खोला है। दुकानें खुलने से पहले ही ग्राहक खडे़ थे। कपड़े की दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। हालांकि दुकानदार ग्राहकों को सामाजिक दूरी के बारे में समझा रहे थे, लेकिन कई दुकानों पर इसकी पालना नहीं की जा रही थी। दुकानें खुलने से बाजारों में वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई थी। कस्बे के बाजारों में वाहनों की कतारें देखी गई। सुबह आठ से 11 बजे तक काफी भीड़ रही। दोपहर बाद केवल कपडे़ की दुकानों को ही खोले जाने की अनुमति थी। कुल मिला कर बाजार खुलने पर भीड़ के चलते सामाजिक दूरी की कमी देखी गई। कुछ क्षेत्रों में पुलिस के अधिकारी लोगों को सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ा रहे थे, वहीं निजी चार पहिया वाहन चालक भी पांच पांच यात्रियों के साथ चल रहे थे। जिन्हें पुलिस अधिकारी चेतावनी देकर छोड़ रहे थे।
----------
दुकानों रखा सामान हो रहा ओवर डेट
बाड़ी ब्राह्मणा। व्यापार मंडल की तरफ से बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा गया कि लॉकडाउन के चलते जिस तरह से प्रशासन ने जरूरी चीजों के लिए समय की छूट दे रखी है, उसी तरह से अन्य चीजों के लिए भी समय में ढील देनी चाहिए। सप्ताह में कुछ दिनों के लिए उन चीजों के लिए दुकानदारों को छूट देनी चाहिए।
प्रेसवार्ता में वार्ड-3 के पार्षद पवन बख्शी ने कहा कि छूट देने का मुख्य कारण यह है कि लॉकडाउन को लगातार दो माह से अधिक का समय हो गया है। दुकानदारों के पास जो भी पुराना स्टॉक है वह ओवर डेट हो रहा है और खराब हो रहा है। इसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जरूरी चीजों के लिए प्रशासन की तरफ से ढील दी जा रही है। उसी तरह से अन्य चीजों के लिए भी प्रशासन को जरूरी कदम उठाने चाहिए और समय में ढील देकर दुकानदारों को अंदर पड़े स्टॉक को निकालने का मौका देना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन को दुकानदारों को आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया और कहा कि जिला प्रशासन दो दिन के अंदर इस विषय पर कोई फैसला ले, जिससे दुकानदारों को राहत मिले।
--------------
दुकानदारों को हिदायतों का पालन करने को कहा
अखनूर। लॉकडाउन-4 के मध्य प्रशासन की तरफ से कस्बे में कुछ दुकानों को छोड़ करके अधिकतर दुकानें और व्यापारी प्रतिष्ठान खुल गए। धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर आने लगी है। वहीं प्रशासन ने दुकानदारों को हिदायतों का पालन करने को कहा।
बुधवार को प्रशासन की गाइड लाइन पर अखनूर, ज्यौड़ियां, चौकी चौरा में सुबह नौ बजे दुकानें खुलीं। रोजमर्रा की तरह से दुकानें खुलने पर बाजार में खरीदारी करने की भीड़ रही। हालांकि प्रशासन ने सुबह नौ से पांच बजे तक ही दुकानें खोलने का समय निर्धारित किया। एसडीपीओ अजय शर्मा और थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बाजार का जायजा लिया। कई दुकानदारों को सामाजिक दूरियां सहित अन्य हिदायत का पालन करने के बारे में जानकारी दी। चेतावनी भी दी कि हिदायत का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने कस्बे के बस अड्डा, मेन चौक, राजा बाजार सहित अन्य बाजारों का दौरा किया। दूसरी ओर यात्री वाहनों की आवाजाही बंद रही। सड़कों पर निजी वाहन ही चलते रहे।
-------------
कई परेशानियों से घिरे हैं दुकानदार
विजयपुर। कोरोना की मार दुकानदारों पर पड़ रही है। लॉकडाउन के चलते प्रशासन की तरफ से कुछ दुकानदारों को दुकानें खोलने की इजाजत तो दी गई है, लेकिन क्षेत्र की दुकानों में ग्राहक न होने के कारण दुकानदार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के रमेश चंद्र, संदीप कुमार, रंजीत सिंह, अमन कुमार, संध्या कुमारी, सरोज रानी आदि ने बताया कि कोरोना इतनी खतरनाक बीमारी है कि इससे बचने के लिए सावधानी और घरों में रहना ही इसका इलाज है। बीमारी कहां से आ जाएगी इसका कोई पता नहीं है। क्षेत्र के दुकानदारों ने दुकानें तो खोल रखी हैं, लेकिन वहां इक्का-दुक्का ग्राहक ही जा रहे हैं, जिस कारण दुकानदार परेशान हो रहे हैं। क्षेत्र के दुकानदार सोनू कुमार, बबल गुप्ता, राजकुमार आदि ने बताया कि वही लोग समान खरीदने आ रहे हैं जो बहुत जरूरी सामान लेना चाहते हैं, वरना अन्य ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहे हैं। इस कारण दुकान खोलने का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।