फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

पार्षद ने वार्ड में सफाई कराकर दवा का कराया छिड़काव

विज्ञापन
corona virous
सांबा कस्बा की वार्ड एक की पार्षद अपनी वार्ड मे दबाई का छिडकाव करबाते हुए - फोटो : SAMBA
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते बाजारों में दुकानदारों ने वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं। फल सब्जी विक्रेता अपनी मनमर्जी से ही दाम बढ़ाकर बेच रहे हैं। इसी के चलते शुक्रवार शाम जिले के सीमावर्ती कस्बा राजुपरा में पुलिस को शिकायत मिली कि कुछ दुकानदार फल सब्जियों के दाम बढ़ा कर बेच रहे हैं। पुलिस के जवानों ने तहसीलदार सुदेश कुमार को इसकी जानकारी दी। तहसीलदार ने फल सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी दी कि यदि किसी ने कालाबाजारी की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर कोरोना की रोकथाम के लिए पार्षद सीमा अंबा ने शनिवार को वार्ड में साफ सफाई कराई और दवा का छिड़काव कराया। पार्षद ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने लोगों से कहा कि लॉकडाउन का पालन करें। घरों के भीतर ही रहें। सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन से गरीब व मजदूर परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट पड़ने लगा है। सामाजिक संगठन व पुलिस ने ऐसे लोगों को राशन बांट कर उनकी परेशानी दूर करने का प्रयास किया। इसी संदर्भ में निजी कारखानों में काम करने वाले युवाओं के सामाजिक संगठन हेल्पिंग हैंड ग्रुप के सदस्यों ने शनिवार को मनानु में गरीब लोगों को राशन वितरित किया। संस्था के सदस्य अमित खन्ना, मोहित और अविनाश ने बताया कि उन्होंने 20 परिवारों को राशन बांटा। उन्होंने लोगों को सामाजिक दूरी व घरों में रहने के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रधानमंत्री के अनुरोध का स्वागत
विजयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को रात नौ बजे घर में रह कर लाइट बंद करने और दीया, मोमबत्ती, टार्च जलाने के अनुरोध का क्षेत्र के हर वर्ग ने समर्थन और स्वागत किया है। क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, जय राम शर्मा, सरपंच शिल्पा दुबे, मोहन सिंह, सुभाष सिंह, पंकज सलाथिया, दीपक शर्मा, संसार चंद, गीता देवी, सपना देवी, सीमा देवी आदि ने कहा कि इस समय कोरोना बीमारी से लोग परेशान हैं और यह तेजी से फैल रहा है। प्रधानमंत्री लोगों को समय-समय पर जागरूक कर रहे हैं। घरों में ही रहने के लिए कह रहे हैं। इस संदेह का हर वर्ग ने समर्थन किया है और कहा कि घरों में रह कर सावधानी बरतने से ही कोरोना खत्म होगा। संवाद
-------
फोटा
लोगों में खाद्यान्न वितरित किया
विजयपुर। कोरोना और लॉकडाउन के चलते गरीबों को जरूरी सामग्री की कमी न हो, इसके लिए क्षेत्र के संगठनों, राजनीति, समाजसेवी नगर पालिका, पार्षद लोगों के घरों तक खाद्य सामान पहुंचा रहे हैं। भाजपा नेता एवं पूर्व चंद्र प्रकाश गंगा, जय राम शर्मा, शिवसेना हिंदुस्तान के जिला प्रधान मनीष कुमार शर्मा, शिवशंकर, ऋषभ थापा, नगरपालिका चेयरमैन दीपक कुमार, पार्षद राजन शर्मा और क्षेत्र के गणमान्य के अलावा पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों के घरों व झुग्गी झोपड़ी में जाकर लॉकडाउन का पालन करते हुए गरीबों को खाद्य सामान, फल आदि दिया जा रहा है। शनिवार को क्षेत्र सहित झुग्गी झोपड़ी में रह रहे परिवारों को राशन दिया और साथ में मास्क भी बांटे। संवाद
----
लोग घर में रहना उचित समझें
विजयपुर। कोरोना को फैलने से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करना लोगों ने छोड़ दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि सावधानी बरतने से ही कोरोना से बचा जा सकता है। घर में रहना ही उचित समझ रहे हैं। मगर जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं उनके लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इसके चलते हर आने जाने वालों से पूछताछ की जा रही है। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उस व्यक्ति से उठक-बैठक कराई जा रही है। क्योंकि कुछ लोग घरों से निकल कर लॉकडाउन का नजारा देखने जा रहे हैं। शनिवार को एसएसपी शक्ति पाठक ने विजयपुर क्षेत्र का दौरा किया। उधर एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल लाउडस्पीकर से गांव-गांव जाकर अपील कर रहे हैं कि घर से बाहर न निकलें, अगर कोई बिना काम से घर से बहार निकलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले लोगों को समझने में परेशानी हुई, मगर अब लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। मगर फिर भी जिला प्रशासन और पुलिस पूरी इमानदारी से काम कर रही है।

------
फोटो
रामगढ़ में गरीबों की मदद के लिए आगे आए पुलिस कर्मी
रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव चक छटाका और चक बबराल में पुलिस अधिकारियों ने दूसरे राज्य के लोगों को खानपान की सामग्री दी और कहां कि आप जहां हैं वहीं पर रुके रहें। लोगों को कहा कि आप भी अपने बच्चों और पूरे परिवार के साथ घर पर ही रहें। एसएचओ चमन गोरख ने कहां कि हम हर गांव जाकर देख रहे हैं जिन घरों में खाने के लिए कुछ नहीं है हमारी पुलिस की टीम उन्हें खानपान की वस्तु मुहैया करा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed