फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

पुलिस दूरी बनाने के लिए लगाए निशान

विज्ञापन
corona virous
आर आर एस पुरा जेके बैंक में एक बीमार बुजुर्ग महिला को बैंक में ले जाते हैं पुलिस अधिकारी
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिला के कस्बों में बैंकों के बाहर लगी लंबी-लंबी कतारों की खबर अमर उजाला में शनिवार को प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए बैंकों के बाहर दूरी रखने की व्यवस्था करने के साथ लोगों की सहायता की।
विज्ञापन

बैंकों के बाहर पुलिस ने गोले के चिह्न बनाकर लोगों को एटीएम और खातों से रुपये प्राप्त करने के लिए लोगों को दूरी रख कर खड़ा होने के लिए कहा। दूसरी तरफ जेके बैंक के बाहर एक बुजुर्ग महिला के बीमार होने पर सब इंस्पेक्टर ने उसकी सहायता के लिए उसे गोद में उठा कर रुपये निकलवाए जाने के लिए सहायता की। पुलिस की तरफ से शनिवार को आरएस पुरा व कस्बे में एसडीपीओ आरएस पुरा की देखरेख में पुलिस ने लोगों को तभी घरों से बाहर आने के लिए कहा कि अगर उन्हें कोई सामान लेना है। इसके लिए पुलिस की तरफ से मुहैया कराए नंबर पर संदेश भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

-------
ग्रामीण क्षेत्र में सैनिटेशन करने के साथ राशन वितरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। ग्रामीण क्षेत्र की की पंचायतों साहित पंचायत रंगपुर मौलानियां की सरपंच पुष्पा देवी की देखरेख में पंचायत के अधीन गांव में शनिवार को सैनिटेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान हर गली और मोहल्ले में कोरोना का प्रकोप कम करने के लिए दवाई का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच पुष्पा देवी ने कहा कि कोरोना को देखते हुए पंचायत स्तर पर सैनिटेशन अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों में ही रहें। इस बीमारी का सामना हम तभी कर सकते हैं जब सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करेंगे। पूर्व सरपंच जसवीर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा। दूसरी तरफ मीरां साहिब ब्लॉक की पंचायत दरसोपुर में भी सरपंच तथा चेयरमैन दिलीप कुमार की अध्यक्षता में सैनिटेशन अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि मीरां साहिब ब्लाक में जितनी भी पंचायतें हैं सभी में सैनिटाइज दवाई का छिड़काव कराया जाएगा। लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लॉकडाउन का पालन करें और घरों में ही रहें। इस दौरान सिंह पुरा, कृष्ण नगर मरालिया आदि में पंच पीपी सिंह, नीलम शर्मा, रुचि डोगरा, चंद्रप्रकाश मोनू आदि ने भी बाड़ू में सैनिटेशन करा लोगों को कोरोना के बचाव के बारे में जागरूक करने के साथ मजदूरों में राशन भी वितरित किया।
-----
लोगों ने राहत राशि के चेक
मीरां साहिब। प्रधानमंत्री केयर फंड में राहत राशि जमा कराने के लिए भाजपा नेता तथा ब्लॉक मीरां साहिब से चेयरमैन दिलीप कुमार सहित पार्टी से जुड़े लोगों तथा समाजसेवकों ने राज्य उपप्रधान डॉ. नरेंद्र सिंह को चेक सौंपे। चेयरमैन दिलीप कुमार ने 21 हजार, समाजसेवी अश्विनी कुमार ने 11 हजार, युवा नेता इंजीनियर राजेश कुमार ने 5100, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह नत्थू ने आठ हजार रुपये का चेक पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह को सौंपा।
इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता व पंच बोध राज, करमजीत सिंह, अजय कुमार कुणाल तथा सिद्धार्थ ने भी चेक सौंपा। नरेंद्र सिंह ने कहा कि संकट के समय में देश के नागरिक दिल खोलकर प्रधानमंत्री केयर फंड में दान कर रहे हैं। देश में मौजूदा समय में कोरोना एक चुनौती के रूप में सामने आया है, जिससे हमें मिलजुलकर निपटना होगा। इस अवसर पर मंडल प्रधान विजय कुमार, महिला मोर्चा की प्रधान मीता शर्मा, नायब सरपंच सुभाष चंद्र सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
------
पार्षदों को सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ की तरफ से शनिवार को कार्यालय में पार्षदों को सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए गए। चेयरमैन डिप्टी राम ने कहा कि सभी वार्ड में ध्यान रखें कि कोई शख्स बाहर से आकर वार्ड में तो नहीं रह रहा है। वार्ड में सफाई व्यवस्था बनाए रखें। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करें। जिस भी परिवार के पास राशन नहीं है तो तुरंत कमेटी के अधिकारियों को सूचना दें। पार्षदों ने कहा कि ईओ सुभाष चंद्र की तरफ से कोरोना से लड़ने के लिए पूरे इंतजाम किया जा रहे हैं। सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था बरकरार है, छिड़काव हर रोज किया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद दीपक सिंह भाऊ, सुनीता देवी, ज्योति देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
------
जरूरतमंदों में राशन वितरित किया
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने कोरोना वायरस की संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों में राशन सामग्री वितरित किया। उन्होंने दूसरे राज्यों से आए मजदूर जो इस समय रोजी रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। करीब 50 परिवारों को राशन वितरित किया। चेयरमैन ने बताया कि क्षेत्र में गरीब परिवार को राशन वितरित किया है। अन्य क्षेत्रों में भी गरीब परिवार वाले को राशन दिया जाएगा। संवाद
------
प्रवासी मजदूरों और गरीब में राशन वितरित किया
अखनूर। पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूर और गरीब परिवार को राशन वितरित किया। राशन का वितरण कश्मीर मोहल्ले और पक्का डंगा में किया गया। एसडीपीओ अजय शर्मा ने कहा कि इस विपरीत घड़ी में समाज के हर एक नागरिक का फर्ज बनता है। वह हर किसी गरीब परिवार की मदद करनी चाहिए। उन्हें आस पड़ोस में भूखे की मदद करनी चाहिए और लॉकडाउन का भी पूरी तरह से पालन करें। घरों से बाहर न निकलें और पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद

-----
गरीब परिवारों में खाने का सामान वितरित किया
अखनूर। वार्ड-एक में अध्यक्ष जगदीश भगत और पार्षद रश्मि कुमारी ने शनिवार को 50 गरीब परिवार को राशन एवं खाने का समान वितरित किया। जगदीश भगत ने बताया कि भाजपा क्षेत्र में गरीब परिवार की मदद करने में हर संभव प्रयास कर रही है, अन्य लोग भी मदद को आ रहे हैं। पार्षद रश्मि कुमारी ने बताया कि गरीब परिवार को आटा, चावल और अन्य चीजें वितरित की गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed