{"_id":"5e822caa8ebc3e768812de4a","slug":"corona-virous-jammu-news-jmu207002758","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नाकों पर की कड़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नाकों पर की कड़ी चौकसी
विज्ञापन
आरएस पुरा उपजिले में पुलिस द्वारा नाकों पर की कड़ी चौकसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। सड़क मार्ग व ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाले कई स्थानों पर सोमवार को लगाए गए नाकों पर कड़ी चौकसी रखी गई। बीमार और जरूरी खाद्य पदार्थ की खरीदारी करने वाले लोगों को ही पहचान पत्र देखने के बाद ही आगे भेजा गया।
आर एस पुरा पुलिस ने कस्बे में लोगों को दवाइयां, खाद पदार्थ आदि की जरूरत होने सूचित किए जाने पर उनके घरों में सामान पुलिस कर्मियों द्वारा मुहैया कराया जा रहा है। दूसरे जिलों और प्रदेश के मजदूरों के घर पहुंच कर उन्हें खाना भी मुहैया करा रही है। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से लोगों की जरूरत को देखते हुए बाजारों में होलसेल किराना, सब्जी दवाइयों की दुकानें खुली होने पर सामान की पूर्ति की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से कोरोना वायरस जैसी बीमारी को देखते हुए घरों में ही रहने का आग्रह किया। लॉकडाउन के चलते सरकार द्वारा सभी बैंक खुले रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। कई दिन से उपजिला के मॉडल डाकखाने बंद हैं। रमेश कुमार का कहना है कि कई स्थानों पर जरूरी कार्य होने पर डाकखाने बंद पड़े हुए हैं। उन्होंने बंद पड़े डाकखाना को थोड़े समय के लिए ही खुलवाए जाने की मांग की, ताकि लोगों की दिक्कतों का समाधान हो सके। उपजिले और ग्रामीण क्षेत्र में बैंक खुल रहे हैं और लोग एटीएम से रुपये निकलवाने पहुंच रहे हैं। सरकारी राशन डीलरों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उन्हें राशन मुहैया कराया जाए, ताकि वह इस मुश्किल की घड़ी में लोगों तक राशन पहुंचा सकें। राशन डीलर तिलक राज ने बताया कि कई दिन से राशन स्टोर में राशन लेने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा उन्हें मुहैया नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक तरफ राज्य प्रशासन द्वारा जहां आदेश जारी किए गए हैं कि सभी लोगों को तीन माह तक राशि मुहैया कराया जाए। दूसरी तरफ विभाग के पास राशन नहीं पहुंच रहा है, जिस कारण लोगों तक राशन नहीं पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन तथा खाद्य आपूर्ति विभाग से अपील की कि जल्द से जल्द राशन डीलरों को राशन मुहैया कराया जाए।
------
फोटो
लोगों को बचाने मैदान में उतरी संस्थाएं
गांव को सैनिटाइज कर व पंफलेट वितरित कर लोगों में फैलाई जागरूकता
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उपजिला की कई विधानसभा क्षेत्रों के गांवों को सैनिटाइज करते हुए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया गया। सामाजिक संस्था मल्टीपल एक्शन रिसर्च ग्रुप सलैहड़ व नेहरू आदर्श यूथ क्लब ने सोमवार को सलैहडड़, चक असलाम आदि गांवों में लोगों को सैनिटाइज किया। संस्था के प्रमुख चंद्र भूषण, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दिव्यांग अशोक कुमार, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित विजय कुमार आदि ने ग्रामीणों को सरकार के निर्देश का पालन करते हुए घरों में रहने, आवश्यक सुविधाएं हासिल करते वक्त सामाजिक दूरी बनाए रखने, अपने आसपास सफाई बनाए रखने की अपील करते हुए पंफलेट तथा आवश्यक मास्क भी बांटे।
विज्ञापन
------
अखनूर....फोटो
लोगों की आवाजाही बंद करने को प्रशासन उठा रहा कदम
अखनूर। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कस्बे सहित आसपास के गांवों में दुकानें बंद रहीं। प्रशासन लोगों की आवाजाही बंद करने के लिए कदम उठा रहा है। कस्बे में बाजार सूने रहे। लोगों में दहशत बनी हुई है। प्रशासन दूसरे राज्य से आए मजदूरों की सूची बना रहा है ताकि सस्ते दामों पर राशन देने की प्रक्रिया शुरू हो सके। किराना, सब्जी, दवा की दुकानें खुली रहीं, बाजारों में लोगों की आवाजाही बंद करने के लिए चेतावनी भी दी। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस पर रोकथाम क्षेत्र में पूरी नजर रखी जा रही है। उधर भाजपा कार्यालय में दूसरे राज्य से आए मजदूरों को खाने का सामान दिया गया। अध्यक्ष जगदीश भगत की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के बाहरी क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों को मिठाई, खाने की चीजें वितरित कीं। संवाद
-------
फोटो
भलवाल ब्राह्मणा के दो वार्डों को किया सैनिटाइज
ज्यौड़ियां। कोरोना वायरस का भय लोगों में इस कदर है कि वे गांव मोहल्ले को सैनिटाइज करने में जुटे हैं। सोमवार को ज्यौड़ियां तहसील के ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा के सरपंच डिंपल शर्मा ने लोगों के सहयोग से दो वार्डों में सैनिटाइज अभियान चलाया। इसमें उन्होंने वार्ड- पांच और सात को सैनिटाइज किया। सरपंच ने बताया कि इस तरह सभी वार्डों को सैनिटाइज किया जाएगा। खौड़ में समाजसेवी मोनू वर्मा ने सोमवार को एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी पंजाब सिंह, तहसीलदार परवेज अशरफ की देखरेख में दूसरे राज्यों से आए मजदूर लोगों को राशन के थैले वितरित किए। शनिदेव सेवा समिति ने सुरक्षाकर्मियों व सफाईकर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे। समिति के प्रधान अभिषेक गुप्ता ने कहा कि इस आपदा में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से सभी वार्डों में हर रोज फॉगिंग और छिड़काव किया जा रहा है। इसकी जानकारी ईओ सुभाष चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी दिन रात सफाई व्यवस्था बनाए हुए हैं। सफाई कर्मियों को सैनिटाइजर, जूते, वर्दी, मास्क आदि भी दिए जा रहे हैं। संवाद
------
फोटो
भाजपा सदस्यों ने सभी की थाली भरने को संभाला मोर्चा
अरनिया। भाजपा अरनिया इकाई ने जरूरतमंदों को उनके घरों में ही राशन पहुंचाने का मोर्चा संभाल लिया है। इसके चलते सोमवार को अरनिया क्षेत्र के करीब पांच गांवों के जरूरतमंद लोगों को उनके घरों तक पहुंचकर राशन बांटा। हर किसी की थाली में रोटी डालने का जिम्मा संभाल रहे अरनिया इकाई भाजपा के महासचिव राकेश शर्मा, भारत भूषण सैनी व मंडल प्रधान धरमिंदर सिंह मन्हास ने कहा कि रविवार को भी एक कार्यक्रम के दौरान करीब डेढ़ सौ जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से संदिग्ध व संक्रमित लोगों को अलग से ठहराने के लिए 31 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था राधा स्वामी सत्संग घर में की गई है। पीएचसी के डॉक्टर रोहित कुमार के अनुसार स्वास्थ्य व प्रशासन ने संक्रमित और संदिग्धों को यहां रखने का निर्णय लिया है। संवाद
फोटो
परगवाल प्रशासन ने जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराया
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को प्रशासन ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों को राशन मुहैया कराया। इस दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। प्रशासन की तरफ से श्रमिकों को किसी प्रकार की सहायता के लिए तुरंत प्रशासन से संपर्क करने के लिए भी कहा गया। इस मौके पर तहसीलदार इम्तियाज अहमद, नायब तहसीलदार देवराज, सब इंस्पेक्टर मदन लाल शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
कैप्शन 1
परगवाल में श्रमिकों को राशन देते अधिकारी