फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए

विज्ञापन
corona virous
डीएसपी अखनूर अजय शर्मा पुलिस थाने खौड़ में पार्षदों के साथ बैठक में Attachments area
ज्यौड़ियां। खौड़ थाने में शुक्रवार को डीएसपी अजय शर्मा की देखरेख में बैठक हुई। इस दौरान म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन डिप्टी राम, पार्षद तथा भाजपा मीडिया प्रभारी मंडल विजय नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि हमें सूचनाएं मिल रही हैं कि क्षेत्र में सब्जी तथा फल विक्रेताओं की तरफ से मनमाने रेट लिए जा रहे हैं । उन्होंने सभी पार्षदों की ड्यूटी लगाते हुए कहा कि दुकानदारों से रेट लिस्टें लगाने के निर्देश दिए जाएं। डीएसपी ने थाना प्रभारी पंजाब सिंह को निर्देश दिए कि जिस भी सब्जी या फल की दुकान पर रेट लिस्ट नहीं मिलती है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। मोटरसाइकिल या स्कूटर पर सिर्फ एक ही सवार होना चाहिए। दूसरा मिलने पर कार्रवाई की जाए और मोटरकार पर दो सवारी बैठी होनी चाहिये और दोनों के बीच फासला होना चाहिए और अगर कोई हिदायतों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रधान ने लोगों से की अपील
ज्यौड़ियां। भाजपा के अखनूर प्रधान जगदीश राज भगत ने शुक्रवार को खौड़ उपजिले के सभी तीन मंडलों का दौरा कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी बेवजह घर से बाहर नहीं निकले। उन्होंने इस बीमारी के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी रोकथाम के लिए एक ही विकल्प है घरों के भीतर रहना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को सामान वितरित किया
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ के सफाई कर्मचारियों को शुक्रवार को मास्क, लांग जूते, सैनिटाइजर और बारिश से बचने के लिए रेनकोट वितरित किए गए। कमेटी के चेयरमैन डिप्टी राम ने बताया कि कस्बे में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कमेटी के सफाईकर्मी इस मुश्किल की घड़ी में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह बारिश में भी कस्बे में सफाई बनाए रखने के लिए लगे हुए हैं जिनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए सामान वितरित किए गए। संसाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed