फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

लोगों ने जरूरी सामग्री खरीदी

विज्ञापन
corona virous
आर एस पुरा में सफाई कर्मियों को माक्स ब सैनिटाइजर वितरित करते हुए l
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में बुधवार को लोग जरूरी सामान की खरीदारी करने बाजार पहुंचे। प्रशासन की ओर से किराना, सब्जी, फल दवा की दुकान खोलने की छूट दी है ताकि लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान मुहैया कर सकें। इस बीच बिना मास्क लगाए कई युवा बाजार में पहुंचे, पुलिस ने उन्हें नाकों पर दंडित करने के बाद चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन

उपजिला अस्पताल में कई रोगियों के पहुंचने पर उपचार किया जा रहा है। उप जिले में अभी तक कोरोना वायरस का कोई भी रोगी नहीं मिला। हालांकि कई लोग खांसी, बुखार आदि होने पर जांच कराने पहुंचे। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों पर नजर रखी गई है जो विदेश या दूसरे राज्यों से आए हैं। उन्हें घरों से 14 दिन तक नहीं निकलने का निर्देश जारी कर पहले ही प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

----
आईजीपी ने किया क्षेत्र का दौरा
आसपुरा पुरा। आईजीपी मुकेश सिंह ने बुधवार को क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों से अपील की कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करें ताकि देश में तेजी के फैल रहे करोना वायरस को मिटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फोटो -1
सफाई कर्मियों को जरूरत का सामान दिया
आरएस पुरा। बाजार एसोसिएशन की तरफ से सफाई कर्मचारियों को मॉस्क, दास्ताने और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। प्रधान सचिन चोपड़ा ने कहा कि कस्बे के बाजार और अन्य वार्डों में सुचारु रूप सेेेे साफ-सफाई करने वालेेे कर्मियों की जरूरतों को देखते हुए एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सहयोग किया गया। संवाद
------
अखनूर.... फोटो...
कई क्षेत्रों कराई फॉगिंग
अखनूर। कोरोना से बचाव के लिए म्यूनिसिपल कमेटी ने बुधवार को कई क्षेत्रों में फॉगिंग अभियान चलाया। पार्षद शिल्पा महाजन की देखरेख में कमेटी के कर्मचारियों ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को जागरूक किया। कमेटी कर्मचारियों ने राजा बाजार, बस अड्डा, लिंक रोड सहित कस्बे के अन्य क्षेत्रों में फॉगिग की। संवाद
------
अखनूर.. फोटो...
एसडीएम ने अखनूर बाजार का किया दौरा
अखनूर। 21 दिन के लॉकडाउन पर सीमावर्ती क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस ने कड़े कदम उठाए। नाके लगा कर आवाजाही बंद की। कस्बे में पुलिस ने मेडिकल स्टोर, सब्जी, किराना की दुकानें खुलीं। खरीदारी के लिए गोला बनाकर दूरी बनाए रखी गई। पुलिस ने दो दिन में सात केस दर्ज किए। दस लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर ही कई लोगों को दंडित किया जा रहा है। बुधवार को एसडीएम गोपाल सिंह और एसडीपीओ अजय शर्मा ने बाजार सहित कई गांवों का दौरा किया। दुकानदार को हिदायत दी और नहीं मानने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस ने पुन्नू चौक, निर्दोष चौक, मेन चौक, बस अड्डा पर तारें बिछा कर वाहनों की रोका। गांव गडरावां, अखनूर में एक दुकान सील की। संवाद
-------
फोटो
सफाई कर्मियों में सेनिटाइजर, साबुन और मास्क बांटे
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मियों को बुधवार को चेयरमैन मदन लाल तथा उपचेयरमैन शाम चौधरी की तरफ से सेनिटाइजर, साबुन तथा मास्क वितरित किए गए। उपचेयरमैन ने बताया कि सफाईकर्मी बाजार तथा सभी वार्ड में सफाई कर रहे हैं। वह अपनी परवाह नहीं करते हुए हर रोज कस्बे की गंदगी उठा रहे हैं और सफाई व्यवस्था बनाए हुए हैं। इनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए इनको साबुन, सेनिटाइजर तथा मास्क वितरित किए गये हैं। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम लोग कस्बे में सफाई व्यवस्था बनाये रखें। संवाद
पंचायत जड में हर वार्ड में सरपंच देवराज भगत की तरफ से लोगों को कोरोना से बचने के लिए अपील की गई है। सभी लोग घरों में रहें और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए सहयोग करें और निम्नलिखित बातों को अपनाएं। वहीं तहसीलदार ने खडाहबली के तहसीलदार गोपाल शर्मा ने तहसील के राशन डिपू का निरीक्षण किया, कि जरूरतमंदों के लिए राशन पूरा है या नहीं।

ं(1) घरों से बाहर नहीं निकलें
(2) दूरी बनाए रखें
(3) सड़क और गली में इकट्ठा न हों
(4) किसी भी अनजान व्यक्ति को मोहल्ले में दाखिल नहीं होने दें
(5) बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें
(6) जरूरत पड़ने पर प्रशासन को सूचित करें।
--------------
फोटो
लाक डाउन के बीच परगवाल सुनसान प्रशासन सतर्क
परगवाल। सीमा क्षेत्र में बुधवार को लॉकडाउन के बीच मुख्य बाजार, कस्बे, गली, मोहल्ले बंद रहे। प्रशासन ने कंटीले तार लगाकर आने जाने वालों से पूछताछ की। हालांकि किराना, सब्जी और दवा की दुकानों पर जरूरी सामान लेने के लिए कुछ लोग जरूर पहुंचे। लॉक डाउन का असर मुख्य बाजार के साथ सीमा पर बसे गांवों में भी देखने को मिल रहा है। लोग घरों में ही दुबके रहे। नायब तहसीलदार देवराज ने विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed