फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

कोरोना से एक की मौत

विज्ञापन
corona
विजयपुर। थाना अंतर्गत (कोठी) विजयपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। उनकी पहचान संजीव शर्मा के रूप में हुई। उन्हें 27 मई को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बाद में उन्हें जालंधर (पंजाब) के अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुधवार को उनकी मौत हो गई। बुधवार को प्रोटोकाल के तहत उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजीव शर्मा विजयपुर में पंसारी की दुकान करता था। संवाद
विज्ञापन

आरएस पुरा में 329 में से 4 पॉजिटिव
आरएस पुरा। उपजिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए केंद्रों में बुधवार को 329 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इसमें से चार पॉजिटिव निकले। उन्हें होम आईसोलेशन किया गया। एक सप्ताह से उपजिले में अब पॉजिटिव की संख्या कम आने पर कुछ हद तक राहत मिली है। प्रशासन की ओर से आने वाले दिनों में पंचायत के हर गांव में शिविर लगा लोगों के रैपिड टेस्ट किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

गांवों को किया सैनिटाइज
सांबा। कोरोना वायरस के गांवों में पहुंचने पर सामाजिक संगठन अब गांवों को सैनिटाइज करने में जुटे हैं। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने बुधवार को पहाड़ी गांव तालूर, गुजवाल के स्कूल, मंदिर एवं अन्य स्थानों पर सैनिटाइज अभियान चलाया। वहीं जरूरतमंद लोगों को राशन भी बांटा। इस अवसर पर जिला प्रभारी निलंबर डोगरा, अनुराधा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

परगवाल में एक कोरोना संक्रमित मिला
परगवाल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंचायत सरवाल के गांव रंगपूर में बुधवार को लोगों के कोरोना टेस्ट किए। इस मौके पर क्षेत्र में कुल 90 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें एक संक्रमित पाया गया। संक्रमित गांव परगवाल का बताया जा रहा है। उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दूसरी पंचायतों में भी वह इसी तरह लोगों के टेस्ट करेंगे। क्षेत्र को कोरोना मुक्त करने में इसी तरह अभियान को आगे भी जारी रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed