{"_id":"61dc16a4a3beb3338834df34","slug":"corona-update-jammu-kashmir-lt-governor-starts-booster-dose-campaign-in-jammu-flagged-off-ambulances","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona update Jammu Kashmir: उपराज्यपाल ने जम्मू में बूस्टर डोज लगवा अभियान शुरू करवाया, एंबुलेंसों को झंडी दिखाकर किया रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona update Jammu Kashmir: उपराज्यपाल ने जम्मू में बूस्टर डोज लगवा अभियान शुरू करवाया, एंबुलेंसों को झंडी दिखाकर किया रवाना
Mon, 10 Jan 2022 04:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 04:51 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में भी सोमवार से बुजुर्गों और कोरोना योद्धाओं को बूस्टर डोज देने का अभियान शुरू हो गया। इसका शुभारंभ जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
कोरोना की बूस्टर डोज लगवाते मनोज सिन्हा।
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को गांधीनगर अस्पताल से कोविड योद्धाओं (कोविड वारियर्स), फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए एहतियाती बूस्टर कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपराज्यपाल ने खुद के लिए बूस्टर खुराक ली। उनके साथ मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, सलाहकार राजीव राय भटनागर ने भी खुराक ली। उपराज्यपाल ने सभी पात्र लोगों से बूस्टर खुराक लेने की अपील की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य रोगी देखभाल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए उचित कदम उठा रही है। उन्नत जीवन रक्षक एंबुलेंस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक कदम होगी। बताया गया कि वाक इन और पूर्व पंजीकरण मोड के माध्यम से पात्र आबादी को बूस्टर खुराक के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने 25 दिसंबर 2021 को स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण की घोषणा की थी। वर्तमान में 15-18 आयु वर्ग के किशोरों का भी टीकाकरण अभियान जारी है।
विज्ञापन
इस बीच प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिकित्सा केंद्रों पर चिकित्सा कर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मियों और 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का बूस्टर टीकाकरण किया गया। आगामी दिनों में इसमे तेजी लाई जाएगी। प्रदेश में ऐसे वर्ग में करीब सात लाख पात्र आबादी चिह्नित की गई है। जिसमें एक लाख से अधिक चिकित्सा कर्मी शामिल हैं।