फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona update: Corona war room in Jammu and Kashmir will be activated with immediate effect, Lt Governor holds high level meeting

corona update: जम्मू-कश्मीर में कोविड वार रूम तत्काल प्रभाव से होगा सक्रिय, उपराज्यपाल ने की उच्च स्तरीय बैठक 

Mon, 10 Jan 2022 12:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 12:23 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर उच्च स्तरीय बैठक कर कई निर्देश जारी किए। उन्होंने  पंचायतों में बने कोविड केयर सेंटर को फिर से शुरू करने के लिए कहा। एलजी ने कहा सार्वजनिक स्थलों पर भीड़भाड़ पर रोक लगाएं और कोरोना उपयुक्त व्यवहार का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
corona update: Corona war room in Jammu and Kashmir will be activated with immediate effect, Lt Governor holds high level meeting
कोरोना को लेकर हुई बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उच्च स्तरीय बैठक में तत्काल प्रभाव से कोविड वार रूम को क्रियाशील बनाने और पंचायतों में बनाए गए कोविड केयर सेंटर को शुरू करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ भाड़ को रोकने के निर्देश देते कहा, कोरोना उपयुक्त व्यवहार का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

दुबई से लौटने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जम्मू में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के परिद़ृश्य और मामलो में तेजी से हो रही बढ़ोतरी पर चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कोविड वार रूम को क्रियाशील करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सभी जिला प्रशासनों को स्वास्थ्य टीमों को पूरी सहायता उपलब्ध करवाने और टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने को कहा। उन्होंने नोडल अधिकारियों को जरूरतमंद लोगों को कोविड किट व अन्य सहायता मुहैया कराने के लिए समन्वय बनाकर कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड हेल्पलाइन को प्रभावी तौर पर क्रियाशील करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार, मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर, मंडलायुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोले, स्वास्थ्य निदेशक के अलावा कोविड टास्क फोर्स, जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों ने उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया।

टेस्टिंग क्षमता बढ़ाएं, प्रभावित इलाके हॉट स्पाट करें घोषित
उन्होंने कहा, कोरोना संक्रमित मामलों में आई तेजी का मुकाबला करने के लिए हमें तैयार रहना है। पंचायत स्तर पर सिस्टम का विकेंद्रीकरण होना चाहिए। उन्होंने मंडल और जिला प्रशासन को टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के अलावा माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने और प्रभावित इलाकों को हॉट स्पाट घोषित करने के लिए भी कहा। मंडल और जिला स्तर पर लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाने को भी कहा।

फ्रंटलाइन वर्कर्स बचाव के सभी उपाय करें
एलजी ने कहा, दस जनवरी से फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स और साठ साल से ज्यादा के बुजुर्ग, जिन्हें कोई बीमारी है, उनके लिए बूस्टर डोज अभियान का आगाज कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह लोगों की सेवा करते हुए सभी तरह के बचाव उपाय अपनाएं।


इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने जिला आधार पर कोरोना के परिदृश्य की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के मामले में प्रदेश देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। 18 प्लस वर्ग में 99 फीसदी लोगों को कवर कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed