{"_id":"62d1b19a9c721b173452b1db","slug":"corona-update-corona-cases-increasing-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: जम्मू कश्मीर में लगातार बढ़ रहे केस, संक्रमण के 149 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: जम्मू कश्मीर में लगातार बढ़ रहे केस, संक्रमण के 149 नए मामले आए सामने
Sat, 16 Jul 2022 02:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:24 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 10533 कोविड टेस्ट किए, इनमे 149 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। जम्मू जिले में 57, उधमपुर में नौ, कठुआ में पांच, सांबा में तीन और पुंछ जिले से एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 149 नए मामले सामने आए हैं। कश्मीर संभाग में 76 व जम्मू संभाग से 73 नए संक्रमित सामने आए हैं। ऐसे में प्रदेश में सक्रिय मामलो की संख्या बढ़कर 856 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 10533 कोविड टेस्ट किए, इनमे 149 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जम्मू जिले में 57, उधमपुर में नौ, कठुआ में पांच, सांबा में तीन और पुंछ जिले से एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से 61, बारामुला से दो, बडगाम से एक, पुलवामा से एक, कुपवाड़ा से पांच, अनंतनाग से दो व गांदरबल से चार नए मामले सामने आए हैं। हालांकि 108 मरीज प्रदेश में स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में प्रदेश में सक्रिय 856 मामलों में से 507 जम्मू संभाग व 349 कश्मीर संभाग में हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से प्रदेश में अभी तक 4758 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।