{"_id":"6247e086bced031cf02cbaa3","slug":"corona-update-31-new-cases-corona-infection-reported-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अपडेट: जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले आए सामने, चौबीस घंटे में 28 हजार टेस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अपडेट: जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले आए सामने, चौबीस घंटे में 28 हजार टेस्ट
Sat, 02 Apr 2022 11:05 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:05 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। नए केसों में से कश्मीर में 30 व जम्मू संभाग में एक नए मामले की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 31 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कश्मीर संभाग में तीस व जम्मू संभाग में एक नए मामला आया है। ऐसे में प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी के साथ 169 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में सबसे ज्यादा 18, बारामुला में एक, बडगाम में एक, पुलवामा में चार, कुपवाड़ा में दो, अनंतनाग में तीन व शोपियां में एक नया मामला सामने आया है। वहीं जम्मू संभाग में केवल जम्मू जिले में ही एक नए मामले की पुष्टि हुई है। संभाग के अन्य नौ जिलों से कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले 24 घंटे में 28011 कोरोना टेस्ट किए, इनमे 31 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। ऐसे में प्रदेश में सक्रिय 169 मामलो में से नौ मरीज जम्मू संभाग में व 160 मरीज कश्मीर संभाग में हैं।
विज्ञापन
वहीं, पिछले चौबीस घंटों के दौरान 13 और मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ होने वालो में चार मरीज जम्मू संभाग के और नौ मरीज कश्मीर संभाग से हैं।