फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

जिले में 96 कोरोना मामले आने पर प्रशासन ने साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया

विज्ञापन
corona
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। शनिवार को 95 संक्रमित सामने आने पर जिला प्रशासन ने जिले में साप्ताहिक लॉकडाउन लगा दिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुराधा गुप्ता द्वारा जारी आदेश के बाद बाजारों को पुलिस ने बंद करा दिया। पुलिस को भी कोविड-19 के एसओपी की पालना कराने के बारे में निर्देश जारी किए गए हैं। शुक्रवार शाम 9 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉक डाउन रहेगा। रात्रि कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। बाजारों में दुकानों को बंद करने को लेकर दुकानदार असमंजस में रहे कि उन्हें पहले नहीं बताया गया। दोपहर बाद सभी बाजार बंद हो गए। सिडको में कारखानों के दस व्यक्ति संक्रमित पाए गए। कर्मचारी बीमा निगम के तीन, एम्ज के तीन कर्मी, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज विजयपुर के तीन जवान, सीआरपीएफ के पांच जवान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

---------
जिले में जिस तेजी के साथ कोरोना संक्रमितों के मामले आ रहे हैं। यदि आम नागरिक जागरूक नहीं हुआ तो प्रशासन के लिए भी मुश्किल बन सकती है। जिले में इस समय 225 एक्टिव मामले हैं, 27 हॉट स्पॉट जोन बनाए गए हैं, कोरोना की दूसरी लहर से तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। आम लोगों को चाहिए की वह स्वयं भी अपना खयाल रखें। मास्क का प्रयोग करें, साबुन से बार-बार हाथ साफ करें, जरूरी होने पर ही घर से बाहन निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुराधा गुप्ता, उपायुक्त सांबा।
-------
जिले में तीन से अधिक कोरोना के मामले आने पर रांजडी, उड मंडी गुड़ा सलाथिया व चक मंगा सांबा में हॉट स्पॉट जोन बना दिया है। उक्त स्थानों पर आने जाने की मनाही रखी गई है। प्रशासन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जाने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी सरकारी कार्यालयों में आने वालों के भी कोरोना टेस्ट किए जाने के निर्देश दिए हैं।
साप्ताहिक लॉकडाउन के आदेश से बाजार में हड़कंप
बाड़ी ब्राह्मणा। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के आदेश के अनुसार जिले में साप्ताहिक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इसके चलते बाजारों में हड़कंप मच गया है। दुकानदार भी परेशान हो गए हैं। दूसरी ओर पुलिस की तरफ से दुकानों को बंद कराने के लिए लाउडस्पीकर से कहा जाने लगा। दुकानदारों के पास जाकर उनको दुकानें बंद करने के लिए भी कहा गया।
बिश्नाह-बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग के व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रशासन और पुलिस से इस बारे में बातचीत की और लोगों को दुकानें खोलने में थोड़ी छूट दिए जाने को कहा। इसके लिए प्रशासन व पुलिस ने उनकी बात मान ली और दुकानें चलती रहीं, लेकिन धीरे-धीरे सारी दुकानें बंद होने लगीं। शाम तक लगभग सभी दुकानें बंद हो चुकी थीं। वहीं साप्ताहिक लॉकडाउन को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या लॉकडाउन की समय सीमा और बढ़ा दी जाएगी। दुकानदारों ने बताया कि यह तानाशाही रवैया है। प्रशासन को इसके लिए पहले से तैयारी करनी चाहिए थी। कम से कम दो दिन पहले घोषणा कर देनी चाहिए थी। ताकि दुकानदार अपना बंदोबस्त करके रखते।
दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण ट्रांसपोर्टेशन और लोगों का आना-जाना चलता रहा, लेकिन पुलिस द्वारा सभी को कोविड-19 की गाइड लाइन अपनाने के लिए जोर दिया जाने लगा।

दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील
विजयपुर। क्षेत्र में शनिवार को लॉकडाउन लगाया गया। लोगों से मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। विजयपुर में शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार 7 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। शनिवार दोपहर के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रहीं और लोगों का आवागमन बंद रहा। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विजयपुर का भ्रमण कर जायजा लिया, और बिना मास्क, घूमने वालों का चालान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed