फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

सांबा में तेजी से बढ़ रहे संक्रमित, एक दिन में 16 मामले आए सामने

विज्ञापन
corona
सांबा। कोरोना वायरस बेलगाम होता जा रहा है। तेजी से मामले सामने आने से सभी की चिंता बढ़ गई है। आज नव वर्ष के नौंवें दिन सबसे अधिक 16 मामले सामने आए हैं। जिले में 6 क्षेत्रों को हॉट स्पॉट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

इनमें सुपवाल के सुजमा, घगवाल के नारण, छन्नी स्वांखा मोड़, विजयपुर वार्ड न. 5, सुंब मार्ग बेडियां सांबा, विला सालवा रामगढ़ शामिल हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी क्षेत्रों को हॉट स्पॉट जोन बना दिया है। एडीसी सूरम चंद शर्मा की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि हॉट स्पॉट जोन क्षेत्रों में पूरी तरह से लॉकडाउन की पाबंदियां रहेंगी। संबधित तहसीलदार व थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि उक्त क्षेत्रों में कोविड-19 एसओपी की पूरी तरह से पालना कराई जाए। आने-जाने की पूरी तरह से मनाही रहेगी। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग को संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच की जाए व कोरोना सैंपलिंग पर जोर दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्प न. जारी किए हैं जिनमें 01923246915 और 01923241004 पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed