फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

क्षेत्र के किसान पड़े असमंजस में

विज्ञापन
corona
रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के किसानों को अब चिंता सता रही है कि वह अपने खेतों में धान की फसल के लिए पनीरी का बीज बोएं या नहीं। इसको लेकर क्षेत्र के किसान असमंजस में हैं।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव अवताल के पूर्व सरपंच तेजिंदर सिंह ने कहा है कि उन्हें अभी समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। दो साल पहले धान की फसल बेमौसम बारिश से खराब हुई। उसके बाद गेहूं की फसल भी खराब हुई। और, अब वक्त आया है पनीरी बीजने का। किसानों को चिंता सताने लगी है कि अगर कोरोना कर्फ्यू आगे बढ़ता रहा तो जो बाहरी राज्य से धान लगाने के लिए मजदूर आते हैं, वे नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए क्षेत्र के किसानों को चिंता सता रही है।
विज्ञापन

चक नाजर पंचायत के टिंकू चौधरी, विजय चौधरी, भगवान चौधरी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश चौधरी और पंच बिल्लू चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की बेमौसम बारिश से कमर टूट गई थी। किसानों को लगातार दोहरी मार पड़ी थी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई है। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारे क्षेत्र में लगे मोटर पंप और किसान क्रेडिट कार्ड योजना माफ की जाएं। ताकि क्षेत्र के किसान फिर से पटरी पर लौट सकें। इस समय धान की फसल की तैयारियां चल रही होती हैं लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते किसान असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed