फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

कोरोना संक्रमण से तीन की मौत

विज्ञापन
corona
सांबा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कोरोना संक्रमण के 105 मामले सामने आए हैं। तीन मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है और 218 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू से तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने सामाजिक संगठनों, पंच, सरपंच और आम लोगों से अपील की है कि वह अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें। जरूरत न होने पर घरों से बाहर न निकलें, मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाए रखें और अपने हाथ बार बार साबुन से साफ करें।
विज्ञापन

खौड़ में 249 टेस्टों में 40 संक्रमित
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की सीएचसी खौड़, पीएचसी पलांवाला और पीएचसी जोगवां में बुधवार को कुल 249 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें से 40 लोग इस महामारी से संक्रमित पाए गए। डॉक्टरों ने 34 कोरोना संक्रमितों को घरों में ही आइसोलेट कर दिया। तीन को अखनूर सीएचसी में रेफर किया, एक बीएसएफ हैड क्वार्टर जम्मू और दो को सीएचसी कोटभलवाल में भेज दिया गया है। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों में पीएसची ढागरीं के एंबुलेंस चालक विकास कुमार शमिल हैं जिनको होम आइसोलेट कर दिया गया है। सीएचसी खौड़ में तैनात डॉक्टर पंकज शर्मा ने क्षेत्र के सभी लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने और वैक्सीन लेने की अपील की है। वहीं, तहसीलदार खौड़ सुदेश कुमार शर्मा ने सभी लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिये कहा है।
विज्ञापन

घर-घर पहुंच कर मरीजों का लगाया जा रहा पता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना वायरस के प्रकोप के तेजी से फैलने पर प्रशासन की ओर से अब घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि जिला स्तर पर टीमें बना कर घर-घर पहुंच कर पता लगाया जाए कि किसी परिवार में कोई बीमार तो नहीं चल रहा है। टीम में बीएलओ, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस को भी शामिल किया गया है। वह अपने मोहल्लों में घर-घर पहुंच कर जांच कर रहे हैं कि उनके मोहल्ले में कोई बीमार तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुहिम को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह से कोई भी नहीं बताएगा कि उनके मोहल्ले में कोई बीमार है। स्थानीय लोगों के अनुसार जब तक चेकअप नहीं किया जाएगा, कोई भी अपनी बीमारी नहीं बताएगा। इसके लिए चाहिए कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मी परिवार के सदस्यों की जांच करें तब ही पता चल पाएगा। ऐसे में आम लोग अपनी बीमारी को भी छिपा लेंगे।
13 नए मरीजों को मिली कोरोना सेफ्टी किट
अरनिया। मेडिकल टीम अरनिया ने 100 लोगों के परीक्षण किए जिसमें से 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 13 अरनिया तहसील और अन्य तीन दूसरी तहसील के मरीज हैं। तहसील प्रशासन ने 13 लोगों को कोरोना सेफ्टी किट दी है। तहसीलदार अरनिया अमित मन्हास ने बताया कि 13 कोरोना संक्रमित लोगों को कोरोना सेफ्टी किट दी गई हैं जिसमें वायरस से लड़ने के लिए पांच प्रकार की दवाइयां और एक पल्स मीटर शामिल है। इससे संक्रमित व्यक्ति खुद ही अपना पल्स रेट आसानी से जांच सकता है। अगर पल्स रेट 100 से नीचे है तो वह फौरन स्वास्थ्य विभाग को फोन करके उनकी सेवाएं ले सकता है।
बिश्नाह में 264 टेस्ट में 49 पॉजिटिव
148 को दी गई वैक्सीन की दवा, घर-घर जाकर प्रशासनिक अधिकारी बांट रहे कोरोना किट
बिश्नाह। क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मामलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जहां एक तरफ 50 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए तो बुधवार को डिग्री कॉलेज में किए गए 264 टेस्ट में यह संख्या 49 के करीब पहुंच गई। बुधवार को उपजिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 148 लोगों को कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए।
इसी के साथ ही प्रशासन की तरफ से कोरोना पॉजिटिव लोगों के घर जाकर कोरोना किट देने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। तहसीलदार सोहन लाल राणा, म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष राजन शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश लाल, राजस्व कर्मचारी शशिपाल, विजय कुमार आदि ने कोरोना पॉजिटिव लोगों के घरों में जाकर कोरोना किट वितरित की। तहसीलदार ने लोगों को घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने व कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को तीन दिन से बुखार चल रहा है तो वह टेस्ट जरूर कराए। इसके साथ ही घर के 45 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्य को कोरोना वैक्सीन का इंजेक्शन जरूर लगवाएं।
बिश्नाह में कोरोना के 49 नए मामले
148 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन, घर घर जाकर प्रशासनिक अधिकारी कर रहे लोगों को जागरूक
बिश्नाह। बिश्नाह क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को यहां 50 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले, तो बुधवार को डिग्री कॉलेज में किए गए कुल 264 टेस्टों में यह संख्या 49 रही। बुधवार को उपजिला अस्पताल प्रबंधन ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 148 लोगों को कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन भी लगाए। इसी के साथ प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव लोगों के घर जाकर कोरोना किट देने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रखा।
प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार सोहन लाल राणा, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन राजन शर्मा, उपचेयरमैन रमेश लाल, रिवेन्यु कर्मचारी शशिपाल, विजय कुमार, आदि ने कोरोना से संक्रमित लोगों के घरों में जाकर कोरोना किट वितरित कीं। इस मौके पर तहसीलदार सोहन लाल राणा ने लोगों को अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने और कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए अपना योगदान देने की अपील की।
इस मौके पर सोहन लाल राणा ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को तीन दिन से बुखार चल रहा है तो वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाए। इसके साथ ही अपने घर के 45 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्य को कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं।
सेवा भारती सांबा ने किया काढ़े का वितरण
बाड़ी ब्राह्मणा। सेवा भारती सांबा ने बुधवार को पुरमंडल क्षेत्र में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़े का वितरण किया। इस मौके पर संस्था की पूरी टीम ने साथ मिलकर लोगों को काढ़े का सेवन करवाया।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सेवा भारती की तरफ से शमशान घाट पुरमंडल पोस्ट ऑफिस और अन्य जरूरतमंद स्थानों पर काढ़े का सेवन कराया गया है। एक ओर कोरोना महामारी अपने पैर पसार रही है, वहीं दूसरी ओर इस पर नियंत्रण रखने के लिए हमें छुटपुट कार्य करते रहना चाहिए। संवाद
बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना से युवक की मौत
310 परीक्षणों में 14 मिले संक्रमित
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना से एक मौत की पुष्टि हुई है। संजीत कुमार (30) पुत्र रिसपाल चंद पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गए। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज जम्मू में चल रहा था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार स्वास्थ्य विभाग ने एसओपी के अनुसार कर दिया। दूसरी ओर बाड़ी ब्राह्मणा में 300 से ज्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें 14 संक्रमित पाए गए। संक्रमित लोगों को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। संवाद
सरपंच ने लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया
अखनूर। पंचयात चक किरपालपुर के सरपंच मंगा राम ने बीएलओ विनोद कुमार के साथ वार्ड नंबर-4 में घर-घर जाकर लोगों का हाल जाना। लोगों से कहा कि वह घर पर ही रहें। कोई आवश्यक काम हो तभी बाहर जाएं। सामाजिक दूसरी का ख्याल रखें एवं मास्क का इस्तेमाल करें। मंगा राम ने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या हो तो वह सूचित करे। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। जनता को मास्क और हैंडवाश भी उपलब्ध कराए और सरपंच मंगा राम ने पंचायत के सभी निवासियों से अपील की कि घर पर रहें, सुरक्षित रहें। संवाद

महिला सरपंच ने छेड़ा जागरूकता अभियान
सांबा। जिले की बीरपुर पंचायत की महिला सरपंच वीना जंवाल भी किसी कोरोना वॉरियर से कम नहीं हैं। महिला सरपंच होने पर काफी परेशनियां भी उनके सामने आईं, लेकिन वह कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने में हमेशा आगे ही रहीं। महिला सरपंच के कार्य को डीसी सांबा अनुराधा गुप्ता ने भी सराहा है। सरपंच वीना जंवाल ने बताया कि उनके पति एक मशहूर मूर्तिकार हैं। अपनी कलाकारी के माध्यम से भी वह कोरोना की रोकथाम के लिए अपना अभियान छेडे़ हुए हैं। सरपंच ने बताया कि गत वर्ष भी कोरोना काल के दौरान उन्होंने अपनी पंचायत में लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया था। और अब एक बार फिर से वह घर घर जाकर लोगों को घरों में ही रहने के बारे में जागरूक कर रही हैं। जिला प्रशासन की गाइडलाइंस के बारे में समझा रही हैं और वह मास्क बांट कर लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। साथ ही वह अपनी पंचायत को सैनिटाइज कराने के लिए भी प्रशासन से आग्रह कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed