फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया

विज्ञापन
corona
विजयपुर। आस्ट्रिया में बसे आरएस पूरा के अजय माथुर ने कोरोना महामारी के चलते गरीब परिवारों तक राशन पहुंचाने की मुहिम शुरू कर दी है। इस महान कार्य को प्रारंभ करने के लिए उन्होंने विजयपुर ब्लॉक गुड़वाल, गुड़वाल-कौलपुर, विजयपुर आदि पंचायतों के अंतर्गत करीब 25 उन गरीब व बेसहारा परिवारों में एक-एक माह का राशन, जिसमें आटा, चावल, दाल व अन्य सामग्री वितरित कराई। राशन वितरण की जिम्मेदारी डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे ने निभाई। जो रिश्ते में उनकी भांजी हैं। शिल्पा दुबे ने बताया कि उनके मामा अजय माथुर ने ऑस्ट्रिया में एक एनजीओ बनाई है। इसके अंतर्गत उन्होंने इस कोरोना महामारी के चलते भारत में हर माह करीब 50 गरीब परिवारों को राशन की मदद करने का फैसला लिया है। इसके चलते 25 परिवारों में यह सुविधा पहुंचाने का मौका मिला है। इस मौके पर भाजपा नेता धीरज शर्मा, रिंका चौधरी, समाजसेवी चंद्र शेखर शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

जरूरतमंदों को खाना मुहैया कराया
बाड़ी ब्राह्मणा। सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को खाना मुहैया करवाने का जिम्मा उठाया है। संस्था ने कोरोना की पहली लहर में भी लोगों को खाने की सुविधा मुहैया कराई थी। दूसरी लहर में भी यह जिम्मा उठाया है। संस्था रोज लोगों को खाने की सुविधा मुहैया करा रही है। रविवार को संस्था की तरफ से लोगों को खाने पैकेट की सुविधा मुहैया कराई गई। इस मौके पर एसएसपी राजेश शर्मा, बाड़ी ब्राह्मणा थाना प्रभारी राजेश शर्मा, संस्था चेयरमैन चिंकल थापा, सदस्य मोहम्मद फारुख, तेजराम डोगरा, भारत भूषण, राजकुमार, आर्यन, राजेश गुप्ता, खुशवीर सिंह, सतपाल, विजय कुमार, सर्वेंद्र पांडे, उज्जवल मेहरा, संदीप मेहरा, संजय गुप्ता, कुलदीप हंस, अशोक कुमार, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed