{"_id":"61e84b5c03ee7f5b00170d85","slug":"corona-rspura-news-jmu252222059","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिले आरएस पुरा में 555 से12 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिले आरएस पुरा में 555 से12 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए केंद्रों में 555 लोगों की कोविड टेस्टिंग की गई, जिसमें 12 संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में मीरां साहिब जेआई सेंटर में नियुक्त दो पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
बीते पांच दिन से उपजिले में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आरएस पुरा तहसील में कार्य कराने के लिए पहुंच रहे लोगों के कोरोना टेस्टिंग करने के बाद ही तहसील में भेजा जा रहा है। मखन चौधरी का कहना है कि एक बजे तक ही कोविड टेस्ट कराने की प्रशासन की ओर से बनाए केंद्रों पर व्यवस्था होने पर बाद में टेस्ट नहीं होने पर लोगों को तहसील में नहीं जाने दिया गया। तहसील में राजस्व कांपलेक्स होने पर खाद्य आपूर्ति, ट्रेजरी सहित अन्य विभाग होने पर बुधवार एक बजे के बाद लोगों को बिना कार्य कराने पर लौटना पड़ा। तहसील में पहुंचे रछपाल, प्रकाश सिंह का कहा कि चार बजे तक का समय होने पर तीन बजे तक कोविड टेस्ट करने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से करनी चाहिए। ताकि जो लोग कार्य कराने आए हैं उन्हें परेशानियाें का सामना न करना पड़े।
तहसीलदार शुभ अहमद शाद ने कहा कि अधिक लोग संक्रमित न हों, इसके लिए प्रशासन की ओर से कोविड टेस्टिंग करने की व्यवस्था की गई है।
अरनिया में 110 में आठ पॉजिटिव
क्षेत्र में संक्रमण के आंकड़ों में बढ़ोतरी जारी
अरनिया। क्षेत्र में बुधवार को भी संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी रहा। इसमें 110 लोगों की जांच के बाद आठ लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
हालांकि बुधवार को संक्रमण की दर में थोड़ी गिरावट जरूर रही। चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा कोरोना जांच के लिए उप चिकित्सा केंद्र अरनिया व जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा में शिविर लगाकर 110 लोगों की जांच की गई, जिसमें आठ लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही अरनिया में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता हुआ अब 36 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
हालांकि इस आंकड़े में क्षेत्र के बाहर से कराए टेस्ट में पाए गए संक्रमितों की संख्या शामिल नहीं है। वहीं सभी संक्रमितों को जरूरी हिदायतें देकर होम क्वारंटीन किया गया। संवाद
बिश्नाह में 111 टेस्ट में 7 पॉजिटिव
बिश्नाह। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में भी कोविड टीम ने जांच शिविर लगाकर 25 लोगों की जांच की। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 जांच टीम का नेतृत्व सुपरवाइजर सुरजीत कुमार कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में जाकर 25 लोगों के कोविड टेस्ट लिए, जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वहीं पूरे बिश्नाह में 111 लोगों की जांच के बाद 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में लगातार पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ रही है। मौजूदा समय में सबसे ज्यादा लोगों के गले और जुकाम के मामले पाए जा रहे हैं। टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जा रही। संवाद
सांबा में बढ़ते जा रहे कोरोना के मामले
संक्रमण के 89 मामले आए सामने
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 89 मामले सामने आए हैं। सरकारी कार्यालयों, बैंकों कारखानों के कर्मचारियों व श्रमिकों की जांच के बाद ही अनुमति दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी के प्रथम सप्ताह में 22 संक्रमित मामले थे। दूसरे सप्ताह में 128 मामले आए। अब तीसरे सप्ताह के पांच दिन में ही 456 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इससे प्रत्येक सप्ताह मामले दोगुने हो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में आज तक 507 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। आज 56 लोग ठीक हुए हैं। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7800 है, जिनमें 944 लोगों का यात्रा इतिहास रहा है। 6856 समुदाय संक्रमित रहे हैं। जिले में कुल 7173 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं जिले में कोरोना से अब तक 120 लोगों की जान जा चुकी है।