फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

एसडीएम आरएस पुरा सहित कुल 16 लोग संक्रमित

विज्ञापन
corona
सब इंस्पेक्टर वलजीत सिंह परिहार गाड़ियों के कागजात की जांच करते हुए
आरएस पुरा। उपजिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए छह केंद्र में मंगलवार को कुल 92 लोगों की कोविड टेस्टिंग की गई। इसमें से 16 संक्रमित पाए गए, जिसमें आरएस पुरा के एसडीएम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से उपजिले में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आरएस पुरा के एसडीएम रामलाल शर्मा ने बुधवार को बूस्टर डोज भी लगवाई थी। मंगलवार को एसडीएम व तहसील में आने जाने वाले लोगों के कोविड टेस्ट कराने के बाद ही जाने दिया जा रहा था। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से कस्बे के बाजार में कई स्थानों पर बिना मास्क देखे जाने पर कई लोगों का मौके पर जुर्माना किया गया। तहसीलदार शुुभ अहमद शाद ने कहा कि लोग बाजार में भीड़ न लगाएं और दुकानदार भी दो गज की दूरी बनाकर रखें ताकि किसी संक्रमित की चपेट में न आएं। लोगों को चाहिए कि प्रशासन का सहयोग करें और सरकारी निर्देशों का पालन करें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सांबा में 111 संक्रमित आए सामने
सिडको के कारखानों में 25 कर्मी मिले पीड़ित
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले एक बार फिर दोगुने हो गए हैं। मंगलवार को कोरोना संक्रमित के 111 मामले सामने आए हैं। इसमें कारखानों के श्रमिक व कर्मचारियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिडको के कारखानों से 25 कर्मचारी व श्रमिक संक्रमित मिले हैं। बिजली विभाग विजयपुर से 5, रख अंब टाली सांबा से 3, एम्स विजयपुर से 7, पेंसिल कारखाना की 9 महिलाएं व एक पुरुष श्रमिक संक्रमित पाए गए। उधर स्कूली छात्रों को कोराना वैक्सीन की खुराक दी गई।
-----
तहसील राजपुरा के सरकारी हासस, जम्मू-कश्मीर बैंक, भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आने वाले 154 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें एक संक्रमित पाया गया। सरकारी हासस के छात्रों को वैक्सीन की खुराक भी दी गई।
-डॉ. रितीका गुप्ता, इंचार्ज, प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र सनूरा राजपुरा।
क्षेत्र में संक्रमण के आंकड़ों में बढ़ोतरी
सौ में पंद्रह लोग मिले पॉजिटिव
अरनिया। क्षेत्र में मंगलवार को अब तक के सबसे अधिक संक्रमित मिलने से बीते दो वर्षों की दर को भी पार कर दिया। चिकित्सा टीम ने मंगलवार को कोरोना जांच के लिए उप चिकित्सा केंद्र व कठार नाके पर शिविर लगाकर सौ लोगों की जांच की, जिसमें 15 लोग संक्रमित पाए गए।
इसके साथ ही अब अरनिया में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता हुआ 28 तक पहुंच गया। कोविड-19 की बीती दो लहरों की बात करें तो इससे पहले शुरुआती दौर की पहली लहर में एक ही दिन में 12 लोग पॉजिटिव आये थे। हालांकि उस दिन की संक्रमित दर मात्र 08.15 फीसदी तक थी, जबकि आज की यह दर 15 फीसदी तक पहुंच गई। वहीं सभी संक्रमितों को जरूरी हिदायतें देकर होम क्वारंटीन किया गया।
--------
प्रतिदिन संक्रमित आंकड़ों की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय भेजी जाती है। फिलहाल अरनिया में क्वारंटीन केंद्र बनाने का कोई आदेश नहीं आया है। दिशा निर्देश मिलने पर पालन किया जाएगा।
-पुनिका, तहसीलदार, अरनिया
ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में लगाया कोविड जांच शिविर
शिविर में दो लेक्चरर पॉजिटिव पाए गए
बिश्नाह। क्षेत्र में कोविड जांच में लगातार पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। वहीं मंगलवार को भी 111 कोविड जांच के टेस्ट हुए। जिनमें से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कस्बे में स्थित ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में भी कोविड जांच के लिए केंद्र बनाया गया। इसमें ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के सभी स्टाफ की जांच की गई, जिनमें दो लेक्चरर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग में तैनात बीएमओ राकेश मगोत्रा और तहसीलदार सोहन लाल राणा और कोविड जांच केंद्र के सुपरवाइजर सुरजीत राजन भी इस मौके पर थे। उन्होंने कहा कि लगातार हम इस तरह के जांच शिविर लगाकर जांच बढ़ाएंगे। ताकि कोरोना पॉजिटिव की पहचान हो सके। उन्हें इस बीमारी को और बढ़ाने से रोका जा सके।

परगवाल पुलिस ने नाका लगाकर जाचें दस्तावेज
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मंगलवार को सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह परिहार की देखरेख में परगवाल से सुआ नंबर-1 जाने वाले मार्ग पर नाका लगाकर आने जाने वाले वाहनों के दस्तावेज जांचे। त्रुटि पाए जाने पर चालान काटे। इस दौरान बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस वाले चालकों पर शिकंजा कसा गया। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि सड़क हादसों की बड़ी वजह नियमों का उल्लंघन, ट्रिपल राइडिंग, बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट के चलने वाले अक्सर हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसके लिए उन्होंने यह अभियान छेड़ा है। इसी बीच उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट बच्चों को दो पहिया वाहन न चलाने दें। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके आप सुरक्षित यातायात का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क घूम रहे लोगों के भी चालान काटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed