{"_id":"61e3244a6850b104e922fbf0","slug":"corona-rspura-news-jmu251973676","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनिया के बाजार व अन्य दुकानें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरनिया के बाजार व अन्य दुकानें बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए तीसरी लहर में लगाए गए पहले लॉकडाउन पर ही असमंजस की स्थिति बनी रही। वहीं शाम करीब साढ़े तीन बजे के बाद क्षेत्र की सभी शराब की दुकानों सहित बाजार व दुकानें फिर से खुलना शुरू हो गईं।
सुबह करीब दस बजे पुलिस द्वारा कस्बा में माइक से दुकानें बंद करने का आदेश दिया गया, जिस पर न चाहते हुए भी दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिराना शुरू कर दिए। करीब एक घंटे बाद थाना प्रभारी तिलक राज टीम के साथ बाजारों व सड़क पर गश्त करते दिखे। अचानक दिए गए इस बंद के आदेश पर दुकानदार मायूस दिखे। दोपहर बाद असमंजस की स्थिति के चलते करीब साढ़े तीन बजे शराब की दुकानों सहित कुछ दुकानें खुलीं जरूर, मगर ग्राहक नदारद रहे।
तहसीलदार पुनिका ने कहा कि आवश्यक समान व जरूरी कार्यों को छोड़ कर सभी बंद किया गया है। अन्य कार्यक्रमों में मात्र 25 तक ही भाग ले सकते हैं।