फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों को वैक्सीन नही लगने पर रोष

विज्ञापन
corona
आरएस पुरा। 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को वैक्सीन नहीं लगने पर दिक्कतें हो रही हैं। उपजिले में कई दिन से 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही। इससे नगर के लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सरकार की ओर से 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को वैक्सीन लगाए जाने के लिए बड़े दावे किए जा रहे हैं, जबकि धरातल स्तर पर सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

युवा संजय शर्मा ने कहा कि आरएस पुरा में जाने पर कहा जाता है कि 21 जून के बाद ही उन्हें वैक्सीन लग पाएगी। अभी तक उन्हें इस संबंध में कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ और न ही उनके पास वैक्सीन है। अनिकेत मेहरा ने बताया कि समाचार पत्रों और रेडियो, टीवी पर वैक्सीन लगवाए जाने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि उपजिला अस्पताल में वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह का कहना है कि वैक्सीन लगवाए जाने के लिए लोगों को स्लॉट बुक करने के लिए कहा जाता है, पर स्लॉट पर नाम पंजीकृत ही नहीं हो पा रहे। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं, ताकि लोग वैक्सीन लगवा सकें।
विज्ञापन

----
18 से44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगवाए जाने के लिए 21 जून तक इंतजार करना पड़ेगा। अभी तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। वैक्सीन उपलब्ध होने पर हर प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में लोगों को वैक्सीन लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सतीश चंद्र, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed