फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

निर्धारित समय के बाद दुकान खोलने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
corona
विजयपुर। कोरोना कर्फ्यू में बेवजह घरों से निकलने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। अब हर नाके व चौक चौराहे पर पुलिस लाठी लेकर मौजूद रहेगी। प्रशासन की तरफ से बेवजह बाहर निकलने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। यह इसलिए भी जरूरी है कि संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे लोगों की लापरवाही की वजह से दूसरे लोग भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसके साथ ही निर्धारित समय के बाद दुकान खोलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सभी चौकों पर पुलिस मुस्तैद है। लाठी व डंडे लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच हो रही है। अधिकतर लोग दवाई लेने की बात ही पुलिस को बता रहे हैं। कुछ लोग बहाने भी बना रहे हैं। दवा की पर्ची लेकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोई भी वाहन चालक आता है, तो उसे रोक कर जांच की जाती है। कोई डॉक्टर की पर्ची, तो कोई दवाई का पत्ता पुलिसकर्मियों को दिखा देता है। जिस वजह से पुलिसकर्मी भी उन्हें कुछ नहीं कह पाते। एसएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों और जवानों की चौकसी बढ़ा दी गई है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की चेन कैसे टूटेगी। लोगों को भी प्रशासन का साथ देना चाहिए। तभी कोरोना पर विजय पाई जा सकती है।
विज्ञापन

जरूरी चीजों के लिए खुली दुकानों में उमड़ी भीड़
अखनूर। कस्बे में लॉकडाउन के बावजूद बाजारों में सुबह लोगों का हुजूम उमड़ने से सरकारी निर्देशों का उल्लंघन हुआ। सुबह छह से दस बजे तक जरूरी चीजों के लिए खुली दुकानों में काफी भीड़ रही। बाजार में पीटीए का पालन नहीं किया जा रहा। कई बार मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था भी काबू नहीं रही। बाजार में इस दौरान जाम की स्थिति रही। कोरोना के मामलों में हुई वृद्धि को रोकने के लिए सही तरीके से लॉकडाउन सुनिश्चित किया गया। मगर बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते व्यावसायिक केंद्र में खरीदार हिदायतों का पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से बाजारों में आवाजाही करने वाले लोग सामाजिक दूरियाें का पालन नहीं कर रहे। ऐसे में कोरोना महामारी की रोकथाम नहीं हो पाएगी। लोगों को जागरूक करने के अलावा प्रशासन को भी पालन के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। लोगों का कहना है कि अखनूर बाजारों सहित क्षेत्र में बिना वजह से कई लोग घूम रहे हैं। प्रशासन और पुलिस को ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed