फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

कोरोना कर्फ्यू का रविवार को खासा असर देखने को मिला

विज्ञापन
corona
कस्वे में कर्फ्यू के चलते जम्मू से आनेवाले चालको से पूछताश करते पुलिस - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिले में शनिवार शाम से प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू का रविवार को खासा असर देखने को मिला। बाजारों में दवा की दुकानें जरूर खुली रहीं, लेकिन दूसरी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहीं। पुलिस ने भी जगह-जगह पर नाके लगाकर राहगीरों से पूछताछ करके ही छोड़ा। कोरोना कर्फ्यू का असर गली मोहल्ले में भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

कस्बे के बाजारों में पूर्ण रूप से बंद रहने पर वही लोग नजर आए जिन्हें किसी जरूरी कार्य के लिए बाजार आना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग दिन भर घरों में रहे और ग्रामीण क्षेत्र में अब पहले की तरह लोग गली मोहल्लों में नहीं दिखे। पुलिस की ओर से लोगों को गश्त के दौरान घरों में ही रहने के लिए लाउडस्पीकर से कहा गया। दूसरी ओर कई परिवारों में शादियां होने पर सादगी के साथ बरातें पैलेस आदि में पहुंचीं। कई पैलेस में जरूर दूल्हे के साथ आए बरातियों ने बम-पटाखे फोड़कर शादी का जश्न मनाया। पैलेस प्रबंधकों की ओर से बरातियों को हिदायतें दी गईं। कई स्थानों पर शादियां होने पर परिवार के लोग दूल्हे के घर शगुन लेकर पहुंचने पर परिवार की ओर से दूूरी बनाए रखने के लिए विशेष तौर पर ध्यान दिया गया। सीमावर्ती क्षेत्र टोकनवाली में सन्नी कुमार की रविवार को बरात होने पर सादगी से शादी करने का फैसला किया। नरेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने पर बाद जश्न मनाया जा सकता है।
विज्ञापन

दिन निकलने के पहले ही दूध व सब्जियां आदि बेचने वाले लोग बाजारों में पहुंचे और खरीदारी करने वाले लोग भी नजर आए। इसी प्रकार जम्मू में दूध लेकर जाने वाले अधिकतर वाहन चालक रुटीन के मुताबिक आपूर्ति की गई। प्रशासन की ओर से भी आवश्यक सेवाओं के लिए सेवाएं मुहैया कराए जाने के साथ पुलिस द्वारा लगाए नाकों पर छूट देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मंदिरों में सुबह व शाम पूजा तो जरूर की गई लेकिन अधिकतर लोग मंदिरों, गुरुद्वारों व अन्य धार्मिक स्थानों पर नहीं पहुंच पाए।
कोरोना कर्फ्यू से धार्मिक स्थल भी रहे वीरान
बाबा शिवो के कपाट किए बंद
सांबा। कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर लगाए गए कोराना कर्फ्यू से धार्मिक स्थलों में भी श्रद्धालुओं का आना बंद हो गया। गांव गौरण स्थित बाबा शिवो विकास कमेटी ने बाबा के दरबार के कपाट बंद करने को कहा है। कमेटी के प्रधान देसराज शर्मा ने बताया कि कोरोना के अधिक फैलने से यह निर्णय लिया गया है। क्योंकि बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ बन जाती है। इसके चलते बाबा के दरबार के कपाट फिलहाल बंद रहेंगे। उधर चीची माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की कमी देखी गई। संवाद
विजयपुर में सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा
विजयपुर। कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार बंद रहे। क्षेत्र के लोगों ने कोरोना कर्फ्यू में पूरा पालन किया। पुलिस द्वारा भी जगह-जगह नाके लगाए गए। इस दौरान स्वांखा मोड़, विजयपुर, जख, सत्रामील आदि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल स्टोर सहित कुछ इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहीं।

इस दौरान लोगों ने लॉकडाउन का पूरा पालन किया और बताया कि इस समय कोरोना चरम पर है। इस बीमारी से तभी निजात पाई जा सकती है जब हम खुद जागरूक होंगेे। क्षेत्र के रमेश शर्मा, करतार सिंह, गंगा राम आदि ने कहा कि सरकार ने जो आदेश दिया है उसका पूरा पालन किया है। क्योंकि जान है तो जहान है। कोरोना का इलाज बहुत मुश्किल से हो रहा है। इसलिए सावधानी जरूरी है। इसके चलते लोगों ने घरों में रहना उचित समझा और रिश्तेदारों को भी फोन से जागरूक किया। एसएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सरकार के कोरोना कर्फ्यू के बाद भिन्न-भिन्न थाना प्रभारियों द्वारा टीमों का गठन किया गया है। थाना प्रभारी खुद लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed