फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

विशनह उप जिला अस्पताल में 90 कोविड के टेस्टों में से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई 941 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई

विज्ञापन
corona
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में शुक्रवार को कोविड के 90 टेस्ट हुए। इनमें से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उप जिला अस्पताल से जुड़े जितने भी स्वास्थ्य केंद्र हैं सभी पर 941 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई। क्षेत्र में रोज ही पॉजिटिव संख्या बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। उप जिला अस्पताल में रोज ही कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने किया उप जिला अस्पताल का दौरा
बिश्नाह। पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ने शुक्रवार को उप जिला अस्पताल में जाकर हाल जाना। उन्होंने कोविड वैक्सीन सेंटर में जाकर लोगों से खुराक लेने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने उप जिला अस्पताल के वार्ड में मरीजों का हाल जाना और अस्पताल की व्यवस्था जानी। इस अवसर पर उनके साथ चिकित्सा अधिकारी राकेश मगोत्रा ने उन्हें अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन

आरएस पुरा में 11 संक्रतिम मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। शुक्रवार को उपजिले में कुल 188 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें से 11 लोग पॉजिटिव निकले। जिन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। जो डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। मीरां साहिब में सेरी कल्चर विभाग के 96 लोगों के शुक्रवार को टेस्ट किए जो सभी निगेटिव निकले। इनमें विभाग के अधिकारियों सहित उनके परिवार के सदस्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर उपजिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को 1096 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जम्मू-कश्मीर पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार राज्य में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ रही है उससे राज्य में किस प्रकार की तैयारी है। इसके लिए लोगों को अवगत कराए जाने के साथ बनाए केंद्रों के बारे में जानकारी मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा उपजिले में कितने वेंटिलेटर व ऑक्सीजन के सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसे सार्वजनिक किया जाऐ। अगर उपजिला अस्पताल में व्यवस्था नहीं हो तो समय रहते इसकी व्यवस्था की जाए। ताकि संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो इसके लिए पहले से ही तैयारियां होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed