फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona

बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोगों के काटे चालान, किए कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
Corona
रियासी। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए वीरवार को अभियान चलाया गया। यातायात और श्रम विभाग की तरफ से शिविर लगा कर चालकों व सहचालकों के रैपिड टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

वहीं, बिना मास्क पहने बाजारों में घूम रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए। जिले में संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। लोगों से मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा गया है। वीरवार को स्थानीय भीमगढ़ किले के बाहर एक शिविर लगाकर उसमें दो सौ एक चालकों व सहचालकों का रैपिड टेस्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने एआरटीओ राजेश गुप्ता की देखरेख में टेस्ट किए। जिनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।
विज्ञापन

मौके पर श्रम विभाग ने 35 लोगों का श्रम के तहत पंजीकरण किया। मौके पर असिसटेंट लेबर कमिश्नर रूपाली गंदोत्रा भी मौजूद रहीं। पुलिस विभाग ने बाजारों में बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की और रेड क्रॉस के तहत उनपर जुर्माना किया गया। साथ ही सभी को हिदायत दी गई कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना मास्क पहने न आएं। पुलिस ने दुकानदारों को भी मास्क पहनने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सात यात्री पाए गए कोरोना संक्रमित
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। एक सप्ताह में 40 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें डिग्री कॉलेज के 11 विद्यार्थी भी शामिल हैं। वीरवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में सात यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग का भी एक कर्मी संक्रमित निकला। दो स्थानीय निवासी भी संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed