{"_id":"5f4e8ce78ebc3e54ce03f07a","slug":"corona-reasi-news-jmu2177651126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने अस्पताल के बाहर तारबंदी करने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने अस्पताल के बाहर तारबंदी करने पर भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। नगर के मुख्य बाजार स्थित पुराने अस्पताल के बाहर कंटीले तार लगाने के बाद स्थानीय लोग भड़क उठो और मौके पर मौजूद राजस्व विभाग की टीम व पुलिस का विरोध किया।
वार्ड पांच की भाजपा पार्षद सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों के पॉजिटिव आने के बाद लोगों में दहशत है। प्रशासन की तरफ से मंगलवार सुबह तारबंदी करने के लिए गणेश मंदिर और चौक चबूतरा क्षेत्र में टीम सहित तहसीलदार मुंशी राम पहुंचे। इसके बाद तारबंदी करता देख दुकानदार भड़क उठे। उन्होंने कहा कि संक्रमित मामले वार्ड पांच में आए है, जबकि उक्त स्थान वार्ड चार में है। बाद में मौके पर पहुंचे म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी ने बात की।
तहसीलदार ने बताया कि पुराने अस्पताल में कोविड टेस्ट लेने के लिए सेंटर बनाया जा रहा है, जिस कारण तारबंदी की जा रही है। सभी दुकानदारों के टेस्ट किए जाएंगे। चेयरमैन सहित सभी ने कहा कि सेंटर बनानें में उन को कोई ऐतराज नहीं है लेकिन तारबंदी कर बाजार को बंद नहीं करने दिया जाएगा। बाद में प्रशासन ने चौक चबूतरा में लगी हुई तार को भी हटा दिया। सेंटर बनने के बाद दुकानदार बारी बारी से सेंपल देने को पहुंचे।