{"_id":"616f328a61d2c03868470014","slug":"corona-jammu-city-news-jmu246149465","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! अभी कोरोना का खतरा टला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! अभी कोरोना का खतरा टला नहीं
विज्ञापन
जम्मू। कोविड टीकाकरण की पहली और दूसरी खुराक लगाने के बाद लोग बेपरवाह हो गए हैं। विवाह और त्योहारी सीजन में लोग कोविड एसओपी का पालन लगभग भूल गए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर न मास्क और न ही सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोविड एसओपी को दरकिनार करके ऐसी लापरवाही समाज पर भारी पड़ सकती है। कोविड की पिछली दो लहरों के दौरान सार्वजनिक भीड़ के माध्यम से ही संक्रमण का प्रसार हुआ था। इस सीजन के कुछ हफ्तों बाद नवंबर में संक्रमण के प्रसार के खराब परिणाम मिल सकते हैं।
जीएमसी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि कोविड की दोनों खुराक लेने वाले लोगों पर कोविड संक्रमण अधिक असर नहीं करेगा, लेकिन संक्रमण की चपेट में आने से ये वर्ग भी संक्रमित होगा। अधिकांश लोग इस तरह से लापरवाह हो गए हैं कि अब दोनों खुराक लेने पर उन्हें कुछ नहीं होगा। लेकिन कोरोना के नए वैरियंट उनके लिए भी खतरनाक हो सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों ने अभी एक ही खुराक ली है, उनके दूसरों को भी संक्रमित करने की संभावना है। ऐसे वर्ग को कोविड संक्रमण अधिक प्रभावित कर सकता है। जिन लोगों ने कोई भी खुराक नहीं ली है, उनके और उनके संपर्क में आने वाले दूसरे लोगों के लिए कोविड संक्रमण घातक हो सकता है। शादी विवाह के दौरान अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर कोई मास्क नहीं पहन रहा है, जिससे संक्रमण के प्रसार का खतरा है। सामाजिक दूरी का पालन न करना भी संक्रमण को बढ़ावा देगा और इसके अगले पंद्रह दिन में खराब नतीजे आ सकते हैं।
समाज में भले ही संक्रमण का प्रसार कम हुआ है, लेकिन अभी भी वायरस मौजूद है। इसलिए कोविड एसओपी का सभी को हर हाल में पालन करना चाहिए। कोविड की दोनों खुराक लेने वाले लोगों को भी सभी एसओपी को अपनाना चाहिए। प्रदेश की अनुमानित आबादी के 50 फीसदी लोगों को अभी दूसरी खुराक दी जानी है।
विज्ञापन
- डॉ. जेपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जम्मू
प्रदेश में एक और ब्लैक फंगस का मामला, 84 संक्रमित मिले
जम्मू। प्रदेश में कई हफ्तों बाद मंगलवार को ब्लैक फंगस का एक नया मामला सामने आया, इसके साथ इन मामलों का आंकड़ा 49 पहुंच गया है। इस बीच जम्मू कश्मीर में 84 नए कोविड संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 72 मामले हैं। राजधानी श्रीनगर से सर्वाधिक 45 मामले आए हैं। बारामुला में 12, जम्मू से 7 मामले आए हैं। जिला रियासी, रामबन, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम, बांदीपोरा और पुलवामा में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। प्रदेश में जिला शोपियां, कठुआ और किश्तवाड़ कोविड मुक्त चल रहे हैं। वर्तमान में श्रीनगर में सबसे अधिक 401 सक्रिय मामले हैं। जबकि बारा मुला में 105, बडगाम में 72, जम्मू में 46 मामले हैं। प्रदेश में वर्तमान में 803 सक्रिय मामले हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 678 मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 76508 लोगों का टीकाकरण किया गया।