फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

जम्मू जिले में फिर पैर पसारने लगा कोरोना

विज्ञापन
corona
जम्मू। जम्मू जिले में कोरोना संक्रमण फिर से पैर पसारने लगा है। शनिवार को भी इसी जिले से सबसे ज्यादा 147 मामले सामने आए हैं। जीएमसी जम्मू में शनिवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें मुट्ठी क्षेत्र के मरीज के अलावा आरएस पुरा क्षेत्र की संक्रमित महिला, जोकि पिछले कई दिनों से जीएमसी में भर्ती थी। इसके अलावा बिश्नाह के मरीज की भी जीएमसी में मौत हो गई। तालाब तिल्लो क्षेत्र के बुजुर्ग, जिन्हें कोरोना उपचार के लिए परिजन पठानकोट ले गए थे, ने शनिवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जम्मू जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 21297 पर पहुंच गया हैं। यहां पर एक्टिव मामलों की संख्या भी संभाग में सबसे ज्यादा 782 हैं। जम्मू जिले में अब तक कोरोना महामारी से पीड़ित 314 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बाजारों में कोविड नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
लगातार जिले में बढ़ रहे मामलों के बावजूद बाजारों में कोविड-19 को नियंत्रण में करने के लिए स्वास्थ्य निर्देशावली की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना मास्क के लोग घूमते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की सतर्कता ठंडी ही है। गौर हो कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में हैं। यहां पर मरीजों का कुल आंकड़ा 23591 है। हालांकि एक्टिव मामले 1187 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखनूर में डॉक्टर और नौ पैरामेडिकल कर्मियों सहित 23 पॉजिटिव
अखनूर। कस्बे के उपजिला अस्पताल में कोरोना जांच के दौरान 23 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक महिला डॉक्टर सहित पैरामेडिकल स्टाफ के नौ कर्मी भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। अस्पताल में दो डॉक्टर पहले ही पॉजिटिव पाए गए हैं। बीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि अस्पताल में नौ कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, अरनिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को दो स्थानों पर शिविर लगाकर 225 लोगों के रैपिड टेस्ट किए। इसमें पंजाब निवासी एक व्यक्ति का पॉजिटिव पाया गया। रठाना मोड़ पर पुलिस नाके पर शिविर लगाकर 150 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से सभी के सैंपल निगेटिव पाए गए। कठार नाके पर 75 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें पंजाब निवासी पॉजिटिव पाया गया है, जिसे जरूरी हिदायतें देकर घर में ही रहने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed