फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

पारा गिरने के साथ बढ़ने लगी कोरोना से मौतें

विज्ञापन
corona
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पारे में गिरावट के साथ कोरोना से मौतों का ग्राफ बढ़ने लगा है। मंगलवार को 12 और ने दम तोड़ दिया। इनमें जम्मू संभाग के 4 और कश्मीर के 8 लोग शामिल हैं। कोरोना का ज्यादा असर कश्मीर में ज्यादा देखा जा रहा है। पिछले 72 घंटे में कश्मीर में 16 लोगों की और जम्मू संभाग में 8 की मौत हो गई। इनमें अधिकांश मामलों में मृतकों को पहले से अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं। प्रदेश में मंगलवार को 478 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि 578 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 275 और कश्मीर से 303 मरीज हैं।
विज्ञापन

कोविड विशेषज्ञों ने देश व्यापी खासतौर पर उत्तर भारत के राज्यों में ठंड अधिक रहने से कोविड का प्रसार होने की आशंका जताई है। इसमें संक्रमित मामलों के साथ मृत्युदर में इजाफा हो सकता है। केंद्र ने भी सभी प्रदेशों को कोविड की दूसरी लहर की आशंका को लेकर जरूरी एडवाइजरी जारी की है। जीएमसी जम्मू में मंगलवार को राजोरी निवासी 65 वर्षीय और मुट्ठी निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति की कोविड से मौत हो गई। जिला जम्मू में 106 नए संक्रमित मामले मिले। जम्मू में अब तक 260 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा श्रीनगर के बाद प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। राजोरी में 10, उधमपुर में 13, डोडा में 7, कठुआ में 11, पुंछ में 6, सांबा में 8, किश्तवाड़ में 23, रामबन में 3 और रियासी में 8 मामले मिले हैं। प्रदेश में अब तक 88718 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 36165 और कश्मीर से 52553 मरीज हैं। जम्मू संभाग से अब तक 503 और कश्मीर से 999 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed