{"_id":"5f6bb1088ebc3e0df41a5dec","slug":"corona-jammu-city-news-jmu2193159180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में कोरोना से 20 और ने दम तोड़ा, 1249 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में कोरोना से 20 और ने दम तोड़ा, 1249 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड और ऑक्सीजन बेडों के लिए त्राहि मची हुई है, लेकिन सरकारी आंकडे़ कुछ और ही बता रहे हैं। सरकार की ओर से दावा किया गया है कि इस समय प्रदेश में 3603 कोविड बेड खाली पड़े हैं। इस बीच बुधवार को प्रदेश में 1249 नए संक्रमित मिले। जिसमें जम्मू संभाग से 646 और कश्मीर से 603 मामले हैं। इसके साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 67510 पहुंच गया है। प्रदेश में 20 और लोगों ने दम तोड़ दिया। जिसमें जम्मू संभाग से 16 मौतें हुई हैं। अब प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 1063 हो चुका है। राहत ये रही कि विभिन्न अस्पतालों में बुधवार को रिकार्ड 2796 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसमें जम्मू संभाग से 1578 और कश्मीर से 1218 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 46530 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 13035 और कश्मीर से 33495 मरीज हैं।
जम्मू संभाग में 942 और कश्मीर में 2661 बेड खाली हैं। इसी तरह ऑक्सीजन रहित 2875 खाली बेडों में जम्मू संभाग में 712 और कश्मीर में 2163 बेड हैं। इसके अलावा 278 आईसीयू बेड भी खाली हैं, जिसमें जम्मू संभाग के अस्पतालों में 80 और कश्मीर में 198 बेड हैं।
जम्मू शहर के प्रमुख लेवल 1 कोविड अस्पताल जीएमसी में वर्तमान में 203 कोविड बेडों की क्षमता है, जिसमें 91 खाली पड़े हुए हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन रहित 120 बेडों में से 64 खाली हैं। इसी तरह 83 आईसीयू बेडों में से 37 बेड खाली हैं। दूसरे प्रमुख सीडी अस्पताल जम्मू में 110 कोविड बेडों में से 49 खाली हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन रहित 70 बेडों में 15 बेड खाली हैं। गांधीनगर अस्पताल जम्मू में 252 कोविड बेडों में से 225 खाली हैं। इसके अलावा 150 ऑक्सीजन रहित बेड खाली हैं।
विज्ञापन
जम्मू में सर्वाधिक संक्रमित
जम्मू। जिला जम्मू कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। बुधवार भी जिले में सर्वाधिक 230 संक्रमित मामले सामने आए। इसमें 18 ट्रैवलर और बाकी मामलों का यात्रा इतिहास नहीं है। जीएमसी जम्मू में 8 कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, जिसमें पांच महिलाएं हैं। संभाग में राजोरी से 88, उधमपुर से 48, कठुआ से 24, डोडा से 61, सांबा से 39, पुंछ से 58, रामबन से 44, रियासी से 14 और किश्तवाड़ से 40 संक्रमित मामले मिले हैं। कश्मीर से श्रीनगर से 199, बडगाम से 62, बारामुला से 80, पुलवामा से 25, अनंतनाग से 40, बांदीपोरा से 41, कुपवाड़ा से 61, गांदरबल से 74, कुलगाम से 13 और शोपियां से 8 लोग संक्रमित पाए गए। कुल 1249 संक्रमितों में से 62 ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग से हैं।
-----------
प्रदेश में 4002 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोरोना के 4002 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 5,55,010 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 14891 को घर पर क्वारंटीन, 19918 को आइसोलेशन, 59397 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। अब तक 459742 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 1464565 सैंपलों में से 1397055 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 19918 सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग से 11544 और कश्मीर से 8374 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग से 270 और कश्मीर से 793 लोगों की मौत हो चुकी है।