फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

प्रदेश में कोरोना संक्रमित 58 हजार पार, 18 की और मौत

विज्ञापन
corona
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। प्रदेश में बुधवार को 1590 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें जम्मू संभाग से 832 और कश्मीर से 758 मामले हैं। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों का आंकड़ा 58244 तक पहुंच गया है। इसमें 19503 मामले सक्रिय हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर में 18 और लोगों की मौत हो गई। इसमें जम्मू संभाग से 11 और कश्मीर से 7 मामले हैं। जिला जम्मू में मौतों का आंकड़ा 100 के पार चला गया है।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में 8 लोगों की मौत हुई जो योगीगेट, गोरख नगर, नानक नगर, बाड़ी ब्राह्मणा आदि इलाकों से संबंधित हैं। जिला जम्मू में 221 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 8 ट्रैवलर और 213 अन्य वर्ग से हैं। संभाग में उधमपुर से 44, राजोरी से 147, कठुआ से 80, सांबा से 39, पुंछ से 92, रामबन से 39, डोडा से 114, रियासी से 24 और किश्तवाड़ से 32 मामले हैं। कश्मीर में श्रीनगर से 225, बडगाम से 119, बारामुला से 92, पुलवामा से 70, अनंतनाग से 37, कुपवाड़ा से 74, बांदीपोरा से 42, कुलगाम से 13, गांदरबल से 99 मामले हैं। शोपियां से कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। कुल 1590 संक्रमित मामलों में 92 ट्रैवलर और 1498 अन्य वर्ग से हैं।
विज्ञापन

2906 लोगों को निगरानी में लिया
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना के 2906 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 530708 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 31140 को घर पर क्वारंटीन, 19503 को आइसोलेशन, 63886 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 415247 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 1297329 सैंपलों में से 1239085 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 19503 सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग से 10954 और कश्मीर से 8549 मामले हैं। जम्मू संभाग में अब तक 186 और कश्मीर से 747 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

747 मरीज ठीक हुए
जम्मू। जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में बुधवार को 747 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 275 और कश्मीर से 472 मरीज हैं। अब तक 37809 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 8659 और कश्मीर से 29150 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed