फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

15 दिन में 42 हजार से अधिक रैपिड एंटिजन टेस्ट, 2728 संक्रमित

विज्ञापन
corona
जम्मू। पिछले पंद्रह दिन (26 अगस्त से 9 सितंबर) में जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 42286 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 6.45 फीसदी के साथ 2728 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 90 फीसदी लोग बिना कोविड लक्षण वाले हैं। अधिकतर को संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम के अधीन शहरी क्षेत्र में 29639 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें 6.84 फीसदी के साथ 2029 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें बड़ी संख्या में विभागीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, बैंकों आदि से कर्मचारी और अधिकारी संक्रमित मिले। इनमें कई संस्थानों को सैनिटाइज और दूसरे एहतियात के तौर पर बंद किया गया है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में 12647 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें 699 लोग संक्रमित मिले हैं। जिला उपायुक्त ने कहा कि जिले में नए क्षेत्रों की शिनाख्त करके रैपिड एंटीजन टेस्टिंग अभियान को तेज किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजकर टेस्टिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बिना सैनिटाइजेशन के चल रहे कई चिकित्सा केंद्र
जम्मू। कोरोना संक्रमण की चपेट में तेजी से चिकित्सा स्टाफ भी आ रहा है, लेकिन हैरानी यह है कि कई केंद्रों में स्टाफ के संक्रमित होने के बावजूद सैनिटाइज नहीं करवाया जा रहा है। उसी संक्रमण क्षेत्र में चिकित्सा स्टाफ सेवाएं दे रहा है, जिससे संक्रमण का प्रसार होने का खतरा है। शहर के कई अर्बन हेल्थ सेंटरों में गत दिनों में कई स्टाफ के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन वीरवार दूसरे दिन भी वहां सैनिटाइज नहीं करवाया गया और सामान्य रूप से कामकाज हुआ। सैनिटाइज के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
जम्मू में तपिश और उमस ने जोर पकड़ा
जम्मू। मौसम के लगातार साफ रहने से जम्मू सहित अन्य कई जिलों में तपिश के साथ उमस बढ़ी है। आगामी दिनों में भी प्रदेश में मौसम के साफ रहने से तपिश में और बढ़ोतरी हो सकती है। कश्मीर के तापमान में भी उछाल आया है।
जम्मू में वीरवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश के साथ उमस ने परेशान किया। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 34.6 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 28.8, बटोत में 26.9, भद्रवाह में 29.6 और श्रीनगर में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में 47 डॉक्टरों के तबादले
जम्मू। कश्मीर संभाग में 47 डॉक्टरों को इधर से उधर किया गया है। इन डॉक्टरों की दूरदराज और रिक्त पदों वाले केंद्रों पर नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू की ओर से जारी आदेश में सभी डॉक्टरों को मौजूदा पद से रिलीव होकर नए नियुक्ति वाले स्थान पर रिपोर्ट करने को कहा गया है। बदले गए डॉक्टरों में 33 मेडिकल अफसर और बाकी डेंटल सर्जन हैं।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed