फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

रैपिड टेस्टिंग में जम्मू जिले में मिले 323 संक्रमित

विज्ञापन
corona
जम्मू। कोरोना संक्रमण की पहचान के लिए शुरू की गई रैपिड टेस्टिंग में 323 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शहर के कई इलाकों में दुकानदाराें से लेकर ग्राहकों में संक्रमण मिला है। प्रशासन ने बढ़ते मामलों पर कहा है कि लोग इससे घबराएं नहीं। रैपिड टेस्टिंग से सैंपल जांच का दायरा बढ़ाया गया है। जम्मू शहर के बाजारों में 6960 सैंपल लिए गए थे जिनमें से 309 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में 1071 सैंपल में से 14 लोग संक्रमित पाए गए। इस लिहाज से कुल 8031 में से 323 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका कुल प्रतिशत चार फीसदी है। अब तक बस स्टैंड पर 27, पंजतीर्थी चौक पर 21, जानीपुर में 14, कच्ची छावनी में 10, न्यू प्लाट में 14, लिंक रोड में 10, ज्यूल चौक में 15, परेड में 8, बन तालाब में 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अधिकतर दुकानदार और उनके यहां काम करने वाले हैं। इसके अलावा आम लोगों नेभी टेस्ट करवाए।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं पर सवाल
आनन फानन में शुरू किए गए रैपिड टेस्टिंग अभियान में अव्यवस्था भी सामने आ रही है। शुक्रवार को राजपूत सभा पुरानी मंडी में टेस्टिंग के लिए आई एक टीम को टूटा टेबल दे दिया गया, जिससे वे टेस्ट करने में सक्षम नहीं हो सके। स्टाफ सदस्यों ने कहा कि बुनियादी ढांचा उपलब्ध न होने के कारण टेस्ट करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

-------
बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं मिलेगा
जम्मू। बिना मास्क के दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह का कोई सामान नहीं बेचा जाएगा। वेयर हाउस में शुक्रवार को हुई व्यापारी संगठनों की संयुक्त बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के प्रधान रतन लाल गुप्ता ने कहा कि मौजूदा बड़ी संख्या में बिना मास्क पहने खरीदार आ रहे हैं, जो खुद के साथ दूसरों के लिए संक्रमण फैलाने का खतरा बन रहे हैं। प्रत्येक दुकानदार सुनिश्चित करेगा कि कोई भी ग्राहक बिना मास्क उनके प्रतिष्ठानों पर न आए। बैठक में विभिन्न व्यापारी संगठनों से दीपक गुप्ता, यशपाल गुप्ता, सुरेंद्र महाजन, अनूप मित्तल, विनय गुप्ता, अतुल राजपाल, करतार गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश बगोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed