{"_id":"61d9eeb203e1623d7a1ed734","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2515267126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग व्हाट्सएप ग्रुप स्थापित करे : जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग व्हाट्सएप ग्रुप स्थापित करे : जितेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर में बेहतर कोविड प्रबंधन और मजबूत वितरण प्रणाली के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक व्हाट्सएप ग्रुप स्थापित करे, जिससे दोनों प्रशासनों के बीच संचार में देरी की शिकायत को दूर किया जा सके। कोविड के उचित प्रबंधन के लिए सभी जरूरी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए। इसके साथ वास्तविक समय के अपडेट के लिए एक निर्दिष्ट डैशबोर्ड स्थापित किया जाए। डॉ. सिंह ने शनिवार को मंडलायुक्त जम्मू, कश्मीर, जिला उपायुक्तों, सीएमओ, डीडीसी अध्यक्ष, मेयर आदि के साथ उच्च स्तरीय स्तरीय वर्चुअल बैठक कर कोविड प्रबंधन की समीक्षा की।
बैठक में दोनों संभागों के मंडलायुक्तों ने बताया कि कोविड को लेकर मौजूदा हालात नियंत्रण में हैं। कश्मीर में ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं मिला है, जबकि जम्मू में तीन मामले आए हैं। किश्तवाड़ जैसे दूरदराज इलाकों को छोड़कर टीकाकरण की प्रक्रिया को भी लगभग पूरा कर लिया गया है। डॉ. सिंह ने आम जनता के विश्वास बढ़ाने को एक सार्वजनिक हेल्पलाइन स्थापित करने को कहा। कुछ मामलों में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बीच संचार में देरी की शिकायतें मिलीं, जिसे भविष्य में दूर किया जाए। बताया गया कि अभी जम्मू में रात्रि कर्फ्यू जारी है और दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर वीकेंड लाकडाउन लगाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। मंत्री से जिला जम्मू की ओर से जम्मू एयरपोर्ट पर रैपिड-आरटीपीसीआर मशीन स्थापित करने की मांग की गई। कई एयरपोर्ट पर इस मशीन की व्यवस्था है, जिससे दो घंटे के भीतर ही आरटीपीसीआर परीक्षण की रिपोर्ट आ जाती है। वर्तमान में जम्मू एयरपोर्ट पर यात्रियों के आरटीपीसीआर कोविड परीक्षण को जांच के लिए जीएमसी जम्मू में भेजा जा रहा है, जिससे सामान्य में दूसरे दिन या शाम को रिपोर्ट मिलती है। इस दौरान यात्री को घर पर आइसोलेट किया जाता है। लेकिन संक्रमित मामलों में पाजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड प्रबंधन देखभाल में देरी होती है।