{"_id":"6191727fae21ba230f6a93c1","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2478372138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमण के 174 और मामले, कश्मीर में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमण के 174 और मामले, कश्मीर में दो की मौत
Mon, 15 Nov 2021 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:03 AM IST
सार
प्रदेश में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। कश्मीर संभाग में 150 व जम्मू संभाग में 24 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोराना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। कश्मीर संभाग में हालत ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 174 नए मामले सामने आए हैं। कश्मीर संभाग में 150 व जम्मू संभाग में 24 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। कश्मीर में दो मरीजों की मौत भी हो गई है। सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1500 के पार चला गया है। स्वस्थ होने वालों से ज्यादा संख्या संक्रमितों की है।
विज्ञापन
जिला स्तर पर बात करें तो कश्मीर के श्रीनगर जिले में 68, बारामुला में 29, बडगाम में नौ, कुपवाड़ा में 21, अनंतनाग में पांच, बांदीपोरा में आठ, गांदरबल में नौ और कुलगाम में एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जम्मू जिले में नौ, राजोरी में चार, डोडा में एक, किश्तवाड़ और पुंछ में एक-एक और रियासी में आठ नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रदेश में सक्रिय मामलो की संख्या 1515 पहुंच गई है। वहीं मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 4450 हो गया है।
विज्ञापन
वहीं स्वस्थ होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटो में 107 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सक्रिय मामलो में जम्मू संभाग में 215 और कश्मीर संभाग में 1300 मामले हैं। वहीं पिछले 24 घंटो में प्रदेश में 53364 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए। इनमें से 174 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।