फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona in jammu kashmir

पुंछ में लगातार तीसरे दिन दो शिक्षक और 16 छात्र संक्रमित

विज्ञापन
corona in jammu kashmir
जम्मू। जम्मू संभाग के कुछ जिले हार्ट स्पॉट बनने की ओर हैं। जिला पुंछ में तीसरे दिन भी दो शिक्षक और 16 छात्र कोरोना संक्रमित मिले। पिछले तीन दिन में पुंछ के तीन स्कूलों में 60 कोविड संक्रमितों के मिलने से खतरे की घंटी बज गई है। इससे पहले थन्नामंडी (राजोरी) में 32 छात्र रैपिड टेस्ट में संक्रमित मिले थे। हालांकि बाद में ये छात्र आरटीपीसीआर टेस्ट में निगेटिव मिले। इस बीच बुधवार को जम्मू कश्मीर में 127 नए संक्रमित मामले मिले। कश्मीर में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में जिला पुंछ में संक्रमित मामलों में तेजी से उछाल आया है। यहां 38 मामले मिले और ये सभी स्थानीय स्तर के हैं। राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक मामले आने का सिलसिला जारी है। यहां 44 मामले मिले, जिसमें 43 स्थानीय स्तर के हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य 18 जिलों प्रत्येक में 10 से कम संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 6संक्रमित मामले मिले। जिला रामबन, किश्तवाड़, सांबा, डोडा, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम, बांदीपोरा में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला।
विज्ञापन

--------------
बिमा लक्ष्ण वालों के संपर्क में आ रहे बच्चे
जीएमसी के माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा ने कहा कि किसी जिले से नियमित रूप से खासतौर पर बच्चों के कोविड संक्रमित मामले मिलना खतरे की घंटी है। ऐसी आशंका है कि ये सभी बच्चे उन संक्रमितों की चपेट में आए जो बिना कोविड लक्ष्ण वाले थे और उन्हीं के माध्यम से संक्रमण का प्रसार हुआ है। इसके साथ जिन लोगों ने दोनों कोविड टीकाकरण की खुराक नहीं ली हैं, वे संक्रमण का प्रसार कर सकते हैं। दोनों खुराक लेने पर ही संक्रमण से अधिक सुरक्षा मिल सकती है। स्कूलों को खोलने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूल का प्रत्येक स्टाफ ने दोनों कोविड की खुराक ली हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
प्रदेश में 166053 का टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में बुधवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 166053 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया, इसमें पहली खुराक में 116817 और दूसरी खुराक में 49136 का टीकाकरण किया गया। अब तक इस वर्ग में अनुमानित आबादी में 91.66 फीसदी के साथ 11557158 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें जिला सांबा, रामबन और पुंछ में सौ फीसदी कोविड टीकाकरण करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed