{"_id":"613bb86d8ebc3e137533a5f1","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu243375930","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 173 कोविड संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 173 कोविड संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राजधानी श्रीनगर में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। यहां पिछले कई दिन से लगातार 100 के करीब नए संक्रमित मामले मिल रहे हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 173 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें श्रीनगर से 80 मामले हैं। बारामुला और बडगाम में भी लगातार नए मामले मिल रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में जीएमसी राजोरी में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
श्रीनगर में सक्रिय मामले बढ़कर 612 पहुंच गए हैं, जो प्रदेश में किसी भी जिले में सर्वाधिक मामले हैं। जिला किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, उधमपुर और शोपियां में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। जिला जम्मू में सिर्फ दो ही संक्रमित मामले रिपोर्ट हुए हैं। बारामुला में 12 और बडगाम में 21 मामले मिले हैं। डोडा में 10 मामले मिले हैं। जिला रियासी, रामबन, पुंछ, राजोरी, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, अनंतनाग, कुपवाड़ा और पुलवामा प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले मिले हैं।
एक दिन में 149706 को टीकाकरण
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड टीकाकरण को गति दी गई है। प्रदेश में शुक्रवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 149706 लोगों को टीकाकरण किया गया। इसमें पहली खुराक में 42335 और दूसरी खुराक में 107371 लोगों को टीकाकरण किया गया। इस वर्ग में अब तक अनुमानित आबादी में 72.23 फीसदी लोगों को टीकाकरण करने का दावा किया गया है। जिला सांबा में 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है, जबकि जिला रियासी में 84.10, डोडा में 80.66, रामबन में 84.83, कठुआ में 80.28 फीसदी लोगों को टीकाकरण हो चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह के अनुसार जिले में पिछले एक हफ्ते में 48 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। दूसरी खुराक के लिए विशेष दो दिनी अभियान में पहले दिन 15500 और दूसरे दिन शुक्रवार को 13300 लोगों का टीकाकरण किया गया। शनिवार से सामान्य रूप से टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। रविवार छुट्टी वाले दिन भी टीकाकरण किया जाएगा।