फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona in jammu kashmir

प्रदेश में 105 संक्रमित, छह जिलों में नया मामला नहीं मिला

विज्ञापन
corona in jammu kashmir
जम्मू। राजधानी श्रीनगर में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। पिछले दो हफ्तों से श्रीनगर में नियमित रूप से संक्रमित मामले मिल रहे हैं। यहां सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक 48 नए संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में कुल नए 105 संक्रमित मामले मिले। कुल संक्रमितों में सिर्फ चार ही यात्री संक्रमित मिले हैं। राहत यह रही कि पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमण से किसी पीड़ित की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला पुंछ, सांबा, कठुआ, उधमपुर, शोपियां, अनंतनाग में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। जम्मू संभाग में जिला डोडा में सर्वाधिक 14 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 6 संक्रमित मामले मिले। प्रदेश के 12 जिलों प्रत्येक में 10 से कम संक्रमित मामले मिले हैं।
विज्ञापन

--------
18 आयु वर्ग में 66 फीसदी टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में 18 से अधिक आयु वर्ग में अब तक अनुमानित आबादी में 65.86 फीसदी लोगों को कोविड टीकाकरण करने का दावा किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ग में अब तक 7219275 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जन्माष्टमी पर सरकारी अवकाश के बावजूद इस वर्ग में दोनों डोज में 95253 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 7934253 लोगों का टीकाकरण कर लिया गया है। परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान के अनुसार उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को उनके संबंधित क्षेत्रों में पहले ही टीकाकरण अभियान जारी है। इसके साथ शिक्षकों को भी लगभग टीकाकरण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed