फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona eclipsed on many facilities provided to residents this year

इस वर्ष शहरवासियों को मिलने वाली कई सुविधा पर लगा कोरोना का ग्रहण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
Corona eclipsed on many facilities provided to residents this year
कोरोन वायरस से पनपे संकट का असर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार के साथ नागरिक सुविधाओं पर भी पड़ा रहा है। वर्ष 2020 में प्रदेश वासियों को मिलने वाली कई सुविधाओं पर कोरोना का ग्रहण लगा है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस वर्ष इन सुविधाओं का आम नागरिक को मिल पाना संभव नहीं दिख रहा है।  शहर में इस वर्ष ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा रेडियो टैक्सी और ई- रिक्शा चालने की योजना थी। ई- रिक्शा को लेकर तो विभाग ने पूरी तैयारी कर ली थी। जबकि रेडियो टैक्सी को शुरू करने के लिए हितधारकों से बातचीत चल रही थी। इन सब तैयारियों के बीच  पनपे कोरोना संकट ने विभाग की कवायद को झटका दिया है। वर्तमान के हालात को देखते हुए इस वर्ष इन सुविधाओं के शुरू होना की उम्मीद कम है। शहर में प्रदुषण कम करने की कवायद से ट्रांसपोर्ट विभाग ने ट्रांसपोर्ट सब्सिडी स्कीम शुरू की थी। इसमें सरकार की और से 15 वर्ष पुराने यात्री वाहन को बदलने पर पांच लाख की आर्थिक मदद देने थी। हालांकि इसमें सरकार की शर्तो पर ट्रांसपोर्टरों काफी विरोधाभास था। कोरोना संकट के कारण फिल्हाल यह योजना ठंडे बस्ते में पड़ी है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देखते सरकार द्वारा योजना का इस वर्ष में पूरा होना काफी मुश्किल है। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकासान हुआ है। ऐसे में सरकार की पहली प्राथमिका अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed