फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona cases increases: Private nursing homes are also being prepared for infected patients in Jammu and Kashmir

कोरोना का कहर: जम्मू-कश्मीर में संक्रमित मरीजों के लिए निजी नर्सिंग होम भी किए जा रहे तैयार

Fri, 23 Apr 2021 01:08 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 23 Apr 2021 01:08 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को करेगी निरीक्षण, खर्च वहन करेगा प्रशासन।

विज्ञापन
Corona cases increases: Private nursing homes are also being prepared for infected patients in Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कई निजी नर्सिंग होम को स्टैंडबाई रखने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कई नर्सिंग होम से बात चल रही है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक स्तर पर ऐसे चार नर्सिंग होम की शिनाख्त की गई है। इसमें छन्नी स्थित जेके मेडिसिटी में शुक्रवार को विभागीय टीम सुविधाओं का निरीक्षण करेगी।

विज्ञापन


नर्सिंग होम में जरूरत पड़ने पर कोविड मरीजों को शिफ्ट करके निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन खर्च वहन करेगा। जम्मू में लगातार कोरोना संक्रमित मामलों में इजाफा हो रहा है। अब तक दर्जन से अधिक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं और इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में लेवल 1 अस्पताल जीएमसी में 75 फीसदी बेड मरीजों से भर चुके हैं। हालांकि, अभी सीडी अस्पताल, गांधीनगर के नए बच्चा बच्चा कोविड अस्पताल और पुराने गांधीनगर अस्पताल में बेड खाली हैं। लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निजी नर्सिंग होम को स्टैंडबाई तैयार रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: सरल एप पर जुड़ेंगे नए फीचर्स, बच्चे ऑनलाइन देख सकेंगे अध्यापकों की क्लास
 

स्वास्थ्य अधिकारियों को आशंका है कि जिस तरह से कोविड संक्रमण का प्रसार हो रहा है, उससे आगामी दिनों में सरकारी अस्पतालों के बेडों पर तेजी से गंभीर मरीजों की भर्ती हो सकती है। इसके लिए पहले से अतिरिक्त तैयारी की जा रही है। संक्रमित यात्रियों के लिए यूथ हॉस्टल नगरोटा के अलावा आधार शिविर भगवती नगर को भी तैयार किया गया है।

रोज 500 नए रोगी मिल रहे जिले में
जम्मू में ही प्रतिदिन औसतन 400 से 500 के बीच नए संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि निजी नर्सिंग होम को स्टैंडबाई तैयार किया जा रहा है और इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।

इन नर्सिंग होम में विभाग की ओर से कुछ स्टाफ देने की योजना है, ताकि इन्हें कार्यान्वित किया जा सके। इसमें मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं देने की योजना है। सीडी अस्पताल जम्मू में स्क्रीनिंग के बाद ही जरूरी मरीजों को ऐसे नर्सिंग होम में भेजा जाएगा। फिलहाल सरकारी स्तर पर अभी पर्याप्त बेड खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed