{"_id":"61eaeaec7d974d571b1f1b78","slug":"corona-akhnoor-news-jmu2523459149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार की अगुवाई में किया गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार की अगुवाई में किया गया जुर्माना
विज्ञापन
अखनूर में खुले बाजार और प्रशासन टीम जुर्माना करते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। नायाब तहसीलदार अशोक शर्मा की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने राजा बाजार, बस अड्डा, फव्वारा चौक, मुख्य बाजारों में दौरा करके बिना मास्क घूम रहे लोगों पर जुर्माना किया। नायाब तहसीलदार ने बताया कि लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक होना होगा तभी इसकी रोकथाम हो सकती है। संवाद
सांबा प्रशासन ने पाबंदी का आदेश नहीं मिला
विजयपुर। सरकार की तरफ से शुक्रवार को दो बजे के बाद साप्ताहिक पाबंदी का आदेश दिया गया, लेकिन सांबा जिला प्रशासन ने लोगों को इसका कोई भी संदेश नहीं दिया। इस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि जम्मू उपायुक्त ने आदेश दिया था कि शुक्रवार नौ बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। सांबा जिला प्रशासन द्वारा कोई भी आदेश नहीं दिए जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। दुकानदार एक दूसरे से पूछते रहे कि दो बजे दुकानें बंद करनी हैं या नहीं। इसका जवाब किसी के पास नहीं था। दो बजने के बाद लोगों ने डीसी जम्मू का आदेश माना और दुकानें नौ बजे तक खुली रखीं। पहले चर्चा थी कि शुक्रवार दो बजे बाजार बंद कर दिया जाएगा, जिस कारण दो बजे के बाद बाजार सुनसान रहे, लेकिन दुकानें खुली रहीं। संवाद
फोटो
पाबंदी पर बनी हुई है असमंजस की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। जिला प्रशासन की तरफ से कोविड महामारी पर बाजार खुलने और नहीं खुलने के असमंजस में रोजमर्रा की तरह से शुक्रवार को कस्बे के बाजार खुले रहे। हालांकि पुलिस ने दोपहर बाद दो बजे कोविड की हिदायतें हेतु बाजार बंद करने के लिए दुकानदारों से आग्रह भी किया।
विज्ञापन
प्रशासन ने शुक्रवार को दोपहर दो बजे को लॉकडाउन लगाने के आदेश के बाद दोबारा आदेश में दुकानें नहीं बंद करने पर दुकानदार असमंजस में रहे। दुकानें बंद नहीं कीं, वहीं बाजार बंद की अफवाह पर दोपहर बाद बाजार से रौनक गायब हो गई। यातायात भी बंद हो गया। दुकानदारों का कहना है जिला प्रशासन सही आदेश नहीं जारी करके लोगों को दुविधा में डाल रहा है। कस्बे में आए लोगों में दहशत फैल गई। लोग भाग गए, प्रशासन को सही तरीके से लोगों को कोविड हिदायतें की जानकारी देनी चाहिए।
एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कोविड महामारी रोकने के लिए लोगों और दुकानदारों को सहयोग करना होगा तभी इस पर काबू पाया जा सकता है।
---------------
सप्ताहांत पाबंदियों पर दुकानदार रहे असमंजस में
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से सप्ताहांत पाबंदियों को बढ़ाया जा रहा है। पहले आदेश में शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार स़ुबह 6 बजे तक पाबंदियां लगाई गई थीं, लेकिन शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी नए आदेश में शुक्रवार दोपहर 2 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पाबंदियां रहने को कहा गया है।
इसको लेकर दुकानदारों में असमंजस की स्थिति बनी रही। सोशल मीडिया पर मैसेज आया कि जम्मू में शुक्रवार को भी रात नौ बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। इसको लेकर सांबा के दुकानदारों ने भी रात 9 बजेे तक दुकानें खुली रखने की मांग उठाई थी। दोपहर बाद उपायुक्त अऩुराधा गुप्ता द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार की पाबंदियां जारी रहेंगी। आदेश के बाद ही दुकानें बंद की गईं। हालांकि दुकानदार काफी परेशान दिखे। उनके अनुसार शादियों का सीजन है, ऐसे में दुकानें बंद होने पर उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहले से ही उन्हें काफी नुकसान सहना पड़ा है।
फोटो
मुनादी कर लोगों को किया गया जागरूक
परगवाल। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को एक बार फिर कमर कस ली है। इसी कड़ी में सीमा क्षेत्र में चौकी प्रभारी बलजीत सिंह परिहार की देखरेख में मुनादी कर लोगों को कोरोना के चलते सरकार द्वारा जारी निर्देश का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। इसलिए सावधानी ही इसका बचाव है। इसलिए बिना वजह बाहर न घूमें। हमेशा मास्क पहनें, सामाजिक दूरी का पालन कर कोरोना महामारी को खत्म करने में सरकार का सहयोग करें।