{"_id":"60be5ef18ebc3eae725c8bc0","slug":"corona-akhnoor-news-jmu2368416159","type":"story","status":"publish","title_hn":"परगवाल में 151 कोरोना टेस्ट, एक संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परगवाल में 151 कोरोना टेस्ट, एक संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। कोरोना से क्षेत्र को निजात दिलाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों के टेस्ट कर संक्रमितों की पहचान में जुटी है। इसी कड़ी में सोमवार को परगवाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन अलग-अलग जगहों पर लोगों के टेस्ट किए। पीएचसी और पुलिस नाके पर कुल 100 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें एक युवक संक्रमित पाया गया। उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया। इसी क्रम में पंचायत गुढ़ा मन्हासां में करीब 51 टेस्ट किए गए। राहत की बात यह रही कि यहां कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। कुल मिलाकर क्षेत्र में 151 टेस्ट हुए। इनमें एक संक्रमित पाया गया। संवाद
आरएस पुरा में 168 के रैपिड टेस्ट, चार पॉजिटिव
आरएस पुरा। उपजिले में सोमवार को 168 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इसमें से चार पॉजिटिव आए। उन्हेें होम आइसोलेशन किया गया। कई दिन से उपजिला में पॉजिटिव मामलों में जरूर कमी आई, लेकिन जिस प्रकार कस्बों में लोगों की भीड़ रही, उससे पहले जैसे हालत बन सकते हैं। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि लोगों को खुद ही सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ बाजारों में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई और लोग इस ओर विशेष ध्यान दें। संवाद
अरनिया में 105 लोगों की जांच में पांच पॉजिटिव
अरनिया। चिकित्सा टीम ने सोमवार को दो स्थानों पर लगाए शिविरों में 105 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से पांच के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। टीम के अनुसार अरनिया व तरेवा मोड़ में लगाए गए शिविरों में 105 लोगों के सैंपल लिए गए। पॉजिटिव आए लोगाें को होम क्वारंटी में रखा गया है। संवाद