फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

अखनूर में 726 टेस्टिंग में आठ संक्रमित मिले

विज्ञापन
corona
परगवाल में स्वास्थ्य जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AKHNOOR
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को तीन उप जिलों में कोरोना के 726 टेस्टिंग में मात्र आठ संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन पर रखा गया है। अखनूर में हायर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य गांवों में 338 टेस्टिंग में छह संक्रमित पाए गए। वहीं अखनूर में अभी तक 34918 वैक्सीन लगी है। अभी तक के पॉजिटिव केस 1126 हैं। चौकी चौरा में एक संक्रमित पाया गया है। क्षेत्र में 5267 लोगों को वैक्सीन लगी है। जबकि 373 पॉजिटिव केस हैं। खौड़ में एक पॉजिटिव मिला है। अभी तक 25928 लोगों को वैक्सीन लगी है। संवाद
विज्ञापन

परगवाल में एक कोरोना संक्रमित मिला
परगवाल। कोरोना महामारी से क्षेत्र को निजात दिलाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग विभिन्न पंचायतों में टेस्ट कर लोगों को इस महामारी से निजात दिलाने में जुटा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को पंचायत परगवाल लोअर में शिविर लगार कर लोगों के टेस्ट किए। इस मौके पर 96 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया। कुल मिलाकर क्षेत्र में संक्रमित की संख्या में काफी कमी आई है। इससे क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जताई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह आगे भी इसी तरह से अपने अभियान को जारी रखेंग। संवाद
विज्ञापन

अरनिया में 70 में से दो के सैंपल पॉजिटिव
अरनिया। चिकित्सा टीम की तरफ से शनिवार को 70 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से दो के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 20 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीम के अनुसार दिन प्रतिदिन संक्रमण की दर में कमी आ रही है। फिर भी हमें हर हाल में कोविड-19 की एसओपी का पालन करना होगा ताकि सभी सुरक्षित रहें। बड़ा ही जरूरी हो तो घर से बाहर निकलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed