{"_id":"6149c76759403d134c501963","slug":"cordon-and-search-operation-by-security-forces-in-central-kashmir-s-budgam-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बडगाम के जंगलों में तलाशी अभियान जारी, सभी प्रवेश और निकास द्वार किए गए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बडगाम के जंगलों में तलाशी अभियान जारी, सभी प्रवेश और निकास द्वार किए गए बंद
Tue, 21 Sep 2021 05:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 21 Sep 2021 05:22 PM IST
सार
पुलिस को इलाके में आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर सेना की 63-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के लचमपोरा खाग के द्रांग जंगलों में सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को इलाके में आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर सेना की 63-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। उक्त इलाके की ओर जाने वाले सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम किया। बडगाम जिले के हुम्हामा इलाके में हवाई अड्डे की सड़क पर सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद किया। जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि हुम्हामा के गोगू इलाके में एयरपोर्ट रोड पर सुरक्षाबलों को एकआईईडी का पता चला। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते द्वारा बिना किसी नुकसान के आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महबूबा के आरोप: तालिबान-ड्रोन और पाकिस्तान भाजपा के सियासी हथियार, योगी हैं नाकाम मुख्यमंत्री
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आईईडी को श्रीनगर-एयरपोर्ट रोड के पास लगाया गया था। लगभग छह किलो का आईईडी था। सतर्क जवानों ने समय रहते आतंकी साजिश को विफल कर बड़े हमले को नाकाम कर दिया।