{"_id":"6e2eea58a3016a54164611e7f201ede4","slug":"cops-family-will-get-1-2-million-after-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरणोपरांत पुलिसवालों के परिवार को मिलेंगे 12 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरणोपरांत पुलिसवालों के परिवार को मिलेंगे 12 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पुलिस विभाग ने अपने अधिकारियों और जवानों के लिए चलाई जा रहीं वेलफेयर स्कीम की राहत राशि में इजाफा कर दिया है। इस योजना में मुख्य रूप से उन जवानों और अधिकारियों को लाभ मिलेगा, जिनकी नौकरी के दौरान मौत हो जाती है।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस की 12वीं सेंट्रल पुलिस वेलफेयर बैठक में डीजीपी के राजिंदरा ने इस निर्णय पर मुहर लगाई। अब मरणोपरांत राहत राशि 12 लाख दी जाएगी, जो अब तक दस लाख दी जाती थी।
विज्ञापन
यह फंड कंट्रीब्यूटरी पुलिस वेलफेयर फंड से दिया जाएगा। मृतकों के आश्रितों को मिलने वाले लोन की राशि में भी इजाफा किया गया है।
पुलिस ने एक कमेटी भी गठित की है, जो जवानों एवं अधिकारियों के आश्रितों को गृह लोन देने की योजना बनाएगी। शहीद जवानों और अधिकारियों के बच्चों को यहां निशुल्क एंट्रेस जैसे टेस्ट की कोचिंग मिलेगी, वहीं विधवाओं को निशुल्क आवास मिलेंगे।
विज्ञापन
पुलिस पब्लिक स्कूलों का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यहां ढांचे को मजबूत किया जाएगा। होस्टल सुविधा को भी बढ़ाया जाएगा।