फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   controversial statement of farooq abdullah

फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- आजादी की लड़ाई लड़ रहे नई पीढ़ी के आतंकी

Sat, 25 Feb 2017 01:22 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sat, 25 Feb 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
controversial statement of farooq abdullah
‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा है कि नई पीढ़ी के आतंकी आजादी के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब फारूक ने कहा, इन लड़कों ने आतंकवाद का रास्ता अपना लिया है। सभी को अपना जीवन प्यारा है, कोई मरना नहीं चाहता। इन लड़कों ने खुदा से वादा किया है कि वे अपनी जान देकर भी मुल्क के लिए आजादी हासिल करेंगे।

नेशनल कांफ्रेंस के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में फारूक ने कहा, कश्मीरियों की नई पीढ़ी डरती नहीं। उसे बंदूकों का भी कोई खौफ नहीं है। उन्हाेंने ऐसी पीढ़ी में जन्म लिया है जो बंदूकों से जरा भी नहीं डरती। ये लोग केवल मुल्क की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

'दोनों मुल्कों ने कश्मीरियों के साथ न्याय नहीं किया'

controversial statement of farooq abdullah
फारूक अब्दुल्ला से बातचीत करते उमर - फोटो : FILE PHOTO
उन्होंने कहा, ये लड़के विधायक, सांसद या फिर मंत्री बनने के लिए कुर्बान नहीं हो रहे। वे तो अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि ये हमारी जमीन है और हम ही इस जमीन के अधिकृत मालिक हैं। 

पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि वे इन लड़कों की कुर्बानी को न भुलाएं। हालात के लिए भारत और पाकिस्तान पर दोष मढ़ते हुए उन्हाेंने कहा कि दोनों मुल्कों ने कश्मीरियों के साथ न्याय नहीं किया। हम किसी के दुश्मन नहीं हैं। ये संघर्ष वर्ष 1931 में शुरू हुआ था, लेकिन हम दोनों मुल्काें से केवल न्याय की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, वर्ष 1948 में किए गए वादाें को भी भुला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed