फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   contractual employees hold protests against the PDP govt in srinagar

श्रीनगर में लाठीचार्ज में कई कर्मचारी घायल

Thu, 28 May 2015 10:51 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
contractual employees hold protests against the PDP govt in srinagar

श्रीनगर में वीरवार को नागरिक सचिवालय घेरने जा रहे सैकड़ों कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों पर रंगीन पानी के बौछार भी की गई।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस के साथ कर्मचारियों की धक्कामुक्की भी हुई। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर काबू पाने को पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे डेलीवेजरों और कैजुअल लेबरों को स्थायी नौकरियां प्रदान करने की मांग को लेकर नागरिक सचिवालय के घेराव का आह्वान किया गया था। इसे पुलिस ने विफल बना दिया।
विज्ञापन

कर्मचारी पर रंगीन पानी का छिड़काव

contractual employees hold protests against the PDP govt in srinagar

पहले से तय प्रोग्राम के तहत सैकड़ों सरकारी कर्मचारी जहांगीर चौक के करीब एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए सचिवालय की ओर बढे़। उन्हें  पुलिस के जवानों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनमें से कई कर्मचारी सचिवालय के मुख्य गेट तक पहुंचने में कामयाब हो गए।

प्रदर्शन उग्र होता देख भारी संख्या में पुलिस जवानों ने सचिवालय गेट को सील कर दिया। फिर भी प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी जब नहीं माने तो पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां भांजी।

लाठीचार्ज के अलावा पुलिस ने उन पर रंगीन पानी का छिड़काव भी किया। पुलिस और कर्मचारियों के बीच यह जंग कई घंटे तक जारी रहा। कैजुअल लेबर और डेली वेजर फोरम के प्रवक्ता आसिफ अहमद ने बताया कि उनके करीब दर्जन भर से अधिक कर्मचारी घायल हुए हैं।

उधर, इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष कयूम वानी ने कहा कि पिछली सरकारों ने भी इनसे सेवाएं ली और इनके साथ धोखेबाजी की। अब मौजूदा सरकार भी ऐसा ही करती दिख रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने चुनाव से पूर्व और सरकार के गठन के बाद भी कई आश्वासन दिए, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed