फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   contractor will take care of roads for three years

ठेकेदार ही तीन साल तक करेंगे सड़कों का रखरखाव

Sat, 20 Jun 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Jun 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
contractor will take care of roads for three years

सड़क बनाने वाले ठेकेदारों को तीन साल तक सड़कों का रखरखाव भी करना होगा। जिला सांबा और कठुआ में जिला विकास बोर्डों की बैठकों की अध्यक्षता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी कि तीन साल तक सड़क खराब न हो। उन्होंने कहा कि इससे न केवल सड़कों की हालत सुधरेगी बल्कि भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लग सकेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा शाहपुर कंडी कैनाल के मामले में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने केंद स्ररकार से हस्तक्षेप करने की मांग की ताकि पंजाब सरकार के साथ इस मसले का हल निकल सके। यह परियोजना जिले में सिंचाई के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान साफ शब्दों में कहा कि कठुआ तथा सांबा जिले की सभी सड़कें जल्द से जल्द अपग्रेड होनी चाहिए।
विज्ञापन


विशेषतौर पर कठुआ-बसोहली सड़क जो रणजीत सागर डैम तक जाती है, उसे दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि रणजीत सागर डैम को वाटर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषि क्षेत्र है। इस पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार इन क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed